विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पहन पार्टी में पहुंचीं Disha Patani, एक्ट्रेस की मदमस्त अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 18 Nov 2023 12:50 PM (GMT+05:30)

बी टाउन की बोल्ड और ब्युटिफुल एक्ट्रेस दिखा पाटनी किसी भी इवेंट में अपनी ग्लैमरस साइड दिखाना नहीं भूलतीं। चाहे ...और पढ़ें

Disha Patani Image. Photo Credit: Voompla Screenshot from Instagram
Disha Patani Image. Photo Credit: Voompla Screenshot from Instagram

HighLights

  1. दिशा पाटनी हैं बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस
  2. पार्टी में दिशा ने दिखाए अपने कर्व्स
  3. एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ब्यूटी दिशा पाटनी (Disha Patani) फिल्मों से अलग अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। चाहे रेड कार्पेट लुक हो या ट्रेडिशनल आउटफिट, एक्ट्रेस हर तरह की ड्रेस में लाजवाब दिखने से परहेज नहीं करतीं।

दिशा अपनी टोन्ड बॉडी और कर्वी फिगर के कारण फैंस के बीच सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने सिजलिंग अवतार और ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

थाई हाई स्लिट गाउन में दिशा का जलवा

बीती शाम एक इवेंट में दिशा ने व्हाइट कलर की हद से ज्यादा रिवीलिंग ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। हालांकि, इस व्हाइट गाउन में वह खूब जंच रही थीं। 'मलंग' एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट के साथ ही साइड कट्स वाले डीप नेक इवनिंग गाउन में अपने हुस्न का जलवा दिखाया। इस लुक के साथ उन्होंने स्टोन्स वाले नेकलेस कैरी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पर दिशा ने ब्राउन शेड शिमरी मेकअप और बालों को जूड़ा स्टाइल में कैरी किया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का चार्म देखने लायक था। फैंस ने उनकी ड्रेसिंग सेंस पर ढेर सारे कमेंट किए हैं।

'ये इतनी परफेक्ट कैसे हो सकती है'

दिशा के लुक पर एक बार फिर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कितनी क्यूट और ब्युटिफुल है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ये इतनी परफेक्ट कैसे हो सकती है।' एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पार्टी में रानी मुखर्जी, सोनम कपूर सहित अन्य सितारे भी अपने बेस्ट लुक में पहुंचे।

दिशा पाटनी वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में 'योद्धा' शामिल है, जो कि अगले साल 15 मार्च को रिलीज होगी। दिशा की ये मूवी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ होगी। इसके अलावा उनकी झोली में मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम 3' और साउथ की 'कंगुवा' भी है।

यह भी पढ़ें: 38 साल की Mouni Roy का हॉट वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने, Disha Patani बोलीं- 'तुम कितनी सुंदर हो'