मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की मां का हुआ निधन, कलाकारों ने जताया शोक
Dabboo Ratnani Mother Passed Away डब्बू रत्नानी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और वह लगातार उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थेl
नई दिल्ली, जेएनएनl मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की माताजी का निधन गुरुवार को हो गया हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी हैl डब्बू रत्नानी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, ‘रेस्ट इन पीस मॉमl’ इसके साथ उन्होंने अपनी मां की एक फोटो भी शेयर की हैl डब्बू रत्नानी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और वह लगातार उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे और लोगों से भी उनकी माताजी के ठीक होने की कामना करने की अपील कर रहे थेl
जैसे ही उन्होंने अपनी माताजी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की उन्हें कई लोगों ने सांत्वना दी हैंl साथ ही बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनकी माताजी के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना प्रकट की हैl गौरतलब है कि डब्बू रत्नानी बॉलीवुड के बड़े फोटोग्राफर माने जाते हैं, जो अपने डब्बू रत्नानी कैलेंडर के लिए भी लोकप्रिय हैंl
Our condolences to the family my brother. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) November 28, 2019
इसमें वह सभी बड़े कलाकारों को लेकर फोटोग्राफी करते हैं और कैलेंडर लॉन्च करते हैं। डब्बू रत्नानी का कैलेंडर बहुत लोकप्रिय है और इसमें हर साल कुछ नया और अलग अंदाज में फोटो दर्शकों को देखने मिलते हैंl दब्बू रत्नानी के साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकार काम कर चुके हैंl
इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख़ खान, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार काम कर चुके हैंl दब्बू रत्नानी कई फिल्मों के लुक की भी फोटोग्राफी करते हैंl उनकी बॉन्डिंग कई कलाकारों के साथ अच्छी हैंl उनके कैलेंडर लांच पर कई कलाकार भी आते हैंl
दब्बू रत्नानी की पत्नी भी मनीषा भी सेलेब्रिटी है और दोनों पत्नी-पत्नी बॉलीवुड में कलाकारों के साथ अपने संबंध के लिए जाने जाते हैंl दब्बू अपनी मां के बहुत करीब थेl दब्बू रत्नानी के कैलेंडर की मांग भी बहुत होती हैं और लोगों में इनकी डिमांड भी हैंl