विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: क्या आपको पता है कि तुझे भुला दिया गाने को लिखने में लगे थे 16 दिन

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 05:54 PM (IST)

राकेश कुमार ने 'मां का लाड़ला बिगड़ गया', 'बेबी डॉल', 'सूरज डूबा है, 'मैं तेरा हीरो तेरा' और 'तुझे भुला दिया' जैसे सुपरहिट गीतों को लिखा है।

Exclusive: क्या आपको पता है कि तुझे भुला दिया गाने को लिखने में लगे थे 16 दिन
Exclusive: क्या आपको पता है कि तुझे भुला दिया गाने को लिखने में लगे थे 16 दिन

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। गीतकार राकेश कुमार हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गीत लिख चुके हैं। कुमार ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म 'अंजाना-अंजानी' का एक गाना लिखने में कुल 16 दिन लगे थे। 

जी हां, यह सही बात है कि कुमार ने गीत 'तुझे भुला दिया' को लिखने में 16 दिन का वक्त लगा था। कुमार कहते हैं, फिल्म 'अंजाना-अंजानी' के लिए जब वो गीत लिख रहे थे तब निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा था। इसके चलते उन्हें इस गाने पर बहुत ज्यादा समय देना पड़ा। कुमार ने कहा कि, मेरा तो आखिर में सिरदर्द भी करने लगा था। पर खुशी इस बात की है कि गाना लोगों को खूब पसंद आया। हिंदी फिल्मों के लिए करीब एक हजार गाने लिखने वाले गीतकार कुमार ने कभी भी किसी भी गीत को लिखने के लिए पेन या कागज़ का उपयोग नहीं किया है बल्कि वह गाने को अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर लेते हैं। कुमार ने यह भी कहा कि आजकल के गाने मुखड़े पर नहीं लिखे जाते बल्कि उनकी पहली लाइन ही इतनी कैची होनी चाहिए कि वह लोगों को पसंद आ जाए।

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड में बेटियों का टशन जारी है, देखिए 4 स्टारडॉटर्स की 20 लेटेस्ट तस्वीरें

ख़ास  बातचीत के दौरान कुमार ने बताया कि, उन्हें पहली बार गाना लिखने के लिए मात्र 251 रूपये मिले थे लेकिन वह गाना कही आया नहीं और अगली बार गाना लिखने के उन्हें एक हजार रूपये मिले थे। आपको बता दें कि, राकेश कुमार ने 'मां का लाड़ला बिगड़ गया', 'बेबी डॉल', 'सूरज डूबा है, 'मैं तेरा हीरो तेरा' और 'तुझे भुला दिया' जैसे सुपरहिट गीतों को लिखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।