Exclusive: दुर्व्यवस्थाओं के कारण देश में बढ़ा भ्रष्टाचार - अर्जुन रामपाल
फिल्म का निर्देशन असीम अहलूवालिया ने किया है जो कि 8 सितंबर को रिलीज़ होगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने देश में फैले भ्रष्टाचार के लिए व्यवस्थाओं को उत्तरदायी ठहराया है जिन पर काम नहीं किया जा रहा है।
फिल्म डैडी के लिए जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कई मुद्दों पर बात की। देश में फैले भ्रष्टाचार पर अर्जुन ने अपनी राय देते हुए कहा कि, उन व्यवस्थाओं के कारण देश में आज भी भ्रष्टाचार कायम है जिस पर काम ही नहीं किया जा रहा है। चूंकि हमने उन व्यवस्थाओं की ओर देखना ही बंद कर दिया है जिससे वो दुर्व्यवस्थाओं में बदल गईं हैं। इससे भ्रष्टाचार और बढ़ गया है और इसका शिकार अब ज्यादा लोग हो रहे हैं। इसके चलते देश भ्रष्ट व्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। इस मौके पर अपनी आने वाली फिल्म डैडी में अपने लुक को लेकर अर्जुन ने बताया कि, इस फिल्म में उनके चार लुक दिखाई देंगे जो अरुण गवली के ही होंगे। इसके लिए उन्होंने मेकअप करने में पारंगत टीम को इटली से बुलाया था। साथ ही उनका मेकअप करने में कुल ढाई से पांच घंटे का समय लगा।
यह भी पढ़ें: Exclusive: फिल्म मिस्टर कबाड़ी कॉमडी के साथ देगी मैसेज
आपको बता दें कि, फिल्म डैडी के अर्जुन रामपाल निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन असीम अहलूवालिया ने किया है जो कि 8 सितंबर को रिलीज़ होगी।