Exclusive: रिलीज़ से पहले ही अर्जुन कपूर ने बता दी फिल्म मुबारकां की कहानी, आप भी सुनिये
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'मुबारकां' के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म की कहानी बस इतनी सी है कि करण प्यार करता है स्वीटी से उसकी मंगनी तय हो जाती है बिंकल से। चरण की मंगनी तय होती है स्वीटी से और वह प्यार करता है बिंकल से।
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म की कहानी बाहर आ गई है। कहानी बताई है फिल्म के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने। अर्जुन कपूर ने कहा, ''फिल्म की कहानी बस इतनी सी है कि करण प्यार करता है स्वीटी से उसकी मंगनी तय हो जाती है बिंकल से। चरण की मंगनी तय होती है स्वीटी से और वह प्यार करता है बिंकल से। वही फिल्म के बारे में अथिया शेट्टी का कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी सुनते ही पसंद आ गई थी। अथिया शेट्टी कहती हैं, ''जैसे ही उन्हें इस कहानी में बताया गया कि वह बिंकल की भूमिका निभाने वाली है, उन्होंने तभी यह तय कर लिया कि वह इस फिल्म में काम करेंगी क्योंकि किसी का भी नाम बिंकल कैसे हो सकता है। इसके अलावा जब अनीस बज्मी फिल्म की कहानी जिस तरीके से सुना रहे थे वह बहुत ही उत्साहवर्धक था। इसके अलावा मुझे फिल्म के कलाकारों की भूमिकाएं पसंद आई कि वह किस प्रकार एक दूसरे से जुड़े हुए है।''
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा
फिल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका है। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी एक एहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर अर्जुन कपूर के मामा और चाचा दोनों बने हुए हैं। फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।