Move to Jagran APP

फ़ैशन डायरीज़: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, रितिक रोशन...सभी कर रहे हैं इस फ़ैशन ट्रेंड को फॉलो

नया ट्रेंड है, लोग तो फॉलो करेंगे ही...आपको इन स्टार्स में से किसका लुक पसंद आया?

By ShikhasEdited By: Published: Tue, 06 Jun 2017 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jun 2017 06:46 PM (IST)
फ़ैशन डायरीज़: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, रितिक रोशन...सभी कर रहे हैं इस फ़ैशन ट्रेंड को फॉलो
फ़ैशन डायरीज़: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, रितिक रोशन...सभी कर रहे हैं इस फ़ैशन ट्रेंड को फॉलो

मुंबई। फ़ैशन डायरीज़ के पन्नों पर जब बॉलीवुड के हीरोज़ का नाम आता है तो समझ लीजिये लड़कों के लिए मार्केट में नया ट्रेंड आया है। लड़कियों के लिए तो बहुत कुछ नया आता रहता है मगर लड़कों के मामलों में फ़ैशन के दुनिया ज़रा ढ़ीली सी लगती है। वैसे, एक नया ट्रेंड आया है जो आजकल हर कोई फॉलो कर रहा है।

loksabha election banner

इन सब मामलों में रणवीर सिंह बिलकुल आगे रहते हैं मगर, ये जो नया ट्रेंड है वो सिर्फ़ रणवीर नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स फॉलो कर रहे हैं। और ये ट्रेंड है 'चेक्स' का। एक ज़माना था जब भोले- भाले किरदार, और सीधे-सादे गवर्मेंट जॉब वाले किरदारों के लिए चेक्स को चुना जाता था। आप यह मान लीजिये कि चेक्स ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देखिये इन 5 अभिनेताओं को जिन्होंने हाल ही में 'चेक्स' प्रिंटेड ऑउटफिट पहने और वो भी बड़े स्टाइलिश तरीक़े से- 

यह भी पढ़ें: Short Term Affairs: रिलीज़ से पहले हुआ 'राब्ता', रिलीज़ के बाद ख़त्म वास्ता 

1. रणवीर सिंह 

ऊपर से लेकर निचे तक, अन्दर वेस्ट कोर्ट से लेकर सूट तक, रणवीर पूरी तरह से चेक्स प्रिंट से घिरे हुए हैं। मगर, क्या कमाल लग रहे हैं!

2. शाहिद कपूर

फ़ैशन की दुनिया से शाहिद भी कभी दूर नहीं जाते और ऐसे में अगर कोई नया ट्रेंड चल रहा है तो शाहिद कैसे पीछे रह सकते हैं। 

3. रितिक रोशन

इनका तो नाम ही काफ़ी है। वैसे, रितिक कुछ भी पहने...लड़कियां तो दीवानी हो ही जाती हैं। रितिक को भी हाल ही में चेक प्रिंटेड शर्ट पहने स्पॉट किया गया। हालांकि, रितिक ने इसे जैकेट की तरह कैरी किया।

4. कुनाल कपूर

एक इवेंट के Red Carpet पर कुनाल कपूर ने दिखाया अपना स्टाइलिश अवतार। गिकी ग्लासेज़ के साथ चेक सूट कुनाल पर काफ़ी अच्छा लग रहा था।

5. आदित्य रॉय कपूर

रितिक की तरह आदित्य ने भी चेक्स शर्ट को जैकेट की तरह कैरी किया मगर, क्लोज़ जैकेट की तरह! हैंडसम!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.