Move to Jagran APP

अपने पेट के साथ क्या करती हैं ईशा गुप्ता, जानकर हैरान रह जाएंगे!

ईशा गुप्ता की इस अजीबोगरीब आदत का खुलासा तब हुआ, जब वो ये बता रही थीं, कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2016 04:23 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 04:52 PM (IST)
अपने पेट के साथ क्या करती हैं ईशा गुप्ता, जानकर हैरान रह जाएंगे!

मुंबई। हर किसी की कोई ना कोई आदत होती है। मगर कुछ लोगों की आदत इतनी अजीबोगरीब होती है, कि हैरानी होती है। ईशा गुप्ता की भी एक मजेदार आदत है, जो सुनने वालों को चौंका देती है।

loksabha election banner

ईशा अपने डॉगी को हमेशा खुश्बूदार स्प्रे लगाकर रखती हैं। सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन मजबूरी है। ईशा को दरअसल बैड ऑडर या बदबू से एलर्जी है, लेकिन वो पेट-लवर भी हैं। इसलिए ईशा ने अपना शौक पूरा करने के लिए ये तरीका निकाला है। वो अपने डॉगी को हमेशा स्प्रे लगा कर रखती हैं। ईशा की इस आदत का पता एक दिलचस्प सवाल के जवाब में मिला। उनसे पूछा गया, कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं, तो ईशा ने कहा कि उन्हें बड़े बालों वाले लड़के पसन्द हैं और साथ ही जिनके बदन से कभी बदबू ना आये। जो हमेशा सुगंधित रहते हों।

इसे भी पढ़ें: जैकलिन फर्नांडिस पर चढ़ा टाइगर श्रॉफ का रंग, बनना चाहती हैं सुपर वुमन

ईशा ने फिर मजाकिया अंदाज़ में कहा, कि हालाँकि उन्हें एक ही पुरुष बिना बालों के भी अच्छे लगते हैं। वो हैं मेरे पिता। ईशा ने कहा कि उन्हें अक्षय कुमार बड़े बालों में बहुत अच्छे लगते थे। खासतौर से फ़िल्म 'दिल तो पागल है' में अक्षय के बाल उन्हें बहुत पसंद आये थे। ईशा अक्षय के साथ 'रुस्तम' में नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.