फूह टू फैंटेसी में देखिए लव और रिलेशनशिप का नेक्स्ट लेवल, 10 एपिसोड में नजर आएंगे सितारे
फूह टू फैंटेसी के एपिसोड वूट ओरिजनल पर 5 अप्रैल से स्ट्रीम होना शुरू हो गए हैं। इसके कुल 10 एपिसोड होंगे।
मुंबई। वूट Voot ओरिजनल पर 'फूह से फैंटेसी' Fuh se Fantasy एक एपीसोडिक सीरिज शुरू हुई है जिसमें रिलेशनशिप और रोमांस को अलग तरह से दिखाया जा रहा है। 5 अप्रैल से एक्सक्लूसिवली वूट ओरिजनल पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है।
वो दिन अब चले गए जब लव लेटर लिखे जाते थे या प्यार को लेकर अलग-अलग बातें की जाती थी। अब रोमांस और रिलेशनशिप्स का नेकस्ट लेवल आ गया है। इसी थीम पर फूह टू फैंटेसी एपिसोडिक सीरिज वूट एप पर शुरू हुई है। इसमें कपल्स की फन फैंटेसी को चार्मिंग तरीके से दिखाया जा रहा है। खास बात यह है कि, शो में पॉपुलर फेस जैसे करण वाही, प्लाबिता बोरठाकुर, नवीन कस्तुरिया, अंशुमन मल्होत्रा, गौरव पांडे और अनुप्रिया गोयनका शामिल हैं। इस 10 एपिसोड की सीरिज में प्योर इमोशन, प्लेजर और एडवेंचर है।
इसको लेकर वूट की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने बताया कि, हमने ऑडियंस को एक प्लेटफॉर्म प्रोवाइड किया है ओरिजनल कंटेंट के लिए जिससे वे लव, रिलेशनशिप और डिजाइर की कॉम्प्लेक्स डेफिनेशन को समझ सकें। फूह टू फैंटेसी में लव की अलग-अलग स्टोरीज को शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि, फूह टू फैंटेसी के एपिसोड वूट ओरिजनल पर 5 अप्रैल से स्ट्रीम होना शुरू हो गए हैं। इसके कुल 10 एपिसोड होंगे।