विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 5 March: कुंडली भाग्य की इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, सोमवार को रिलीज होगा भोला का ट्रेलर

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 05 Mar 2023 09:28 PM (IST)

शनिवार को बॉलीवुड की कुछ खास खबरें सामने आईं। एक ओर फैंस का उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला के ट्रेलर ...और पढ़ें

Entertainment Top News March 5: trailer of Bhola will be released on Monday, via instagram
Entertainment Top News March 5: trailer of Bhola will be released on Monday, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 5 March: शनिवार का दिन बॉलीवुड की कुछ खास खबरों के साथ खत्म हुआ। जहां कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने टीवी शो में कई सालों तक काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया। वहीं अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का ट्रेलर भी रिलीज होने जा रहा है जिसकी डेट सामने आ गई है। तो चलिए आज की कुछ खास खबरों पर नजर डालते हैं।

कुंडली भाग्य में इस एक्टर ने भी छोड़ा शो

टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसका कारण है सेलेब्स का शो से अलविदा कहना। बीते दिनों संजय गगनानी ने शो को अलविदा कहा था। वहीं अब इस शो के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) के बाद एक और सितारे की शो छोड़ने की खबर सामने आई है। शो में अर्जुन से मोहब्बत करने वाली अंजली यानी सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar) ने भी शो छोड़ दिया है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया। उन्होंने बताया है कि वह 20 साल के लीप के साथ खुश नहीं हैं। वह कम उम्र में बुजुर्ग की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका और अंकित की जोड़ी

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी बिग बॉस के 16वें सीजन की सबसे हिट जोड़ी रही है। अंकित और प्रियंका को साथ में 'उडारियां' में देखा गया था। अब दोनों का म्यूजिक एल्बम भी आने वाला है। इसके अलावा इनकी जोड़ी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी दिखने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रियंका मेन रोल में हैं जबकि अंकित सिर्फ कुछ समय के लिए शो का हिस्सा होंगे। यह भी चर्चा है कि इस वेब सीरीज में अंकित, प्रियंका चाहर चौधरी के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सोमवार को रिलीज होगा भोला का दमदार ट्रेलर

अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला के ट्रेलर का एलान कर दिया है। तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक फिल्म है। सोमवार को ट्रेलर 3डी फॉर्मेट में आईमैक्स थियेटर में रिलीज होने जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पीयूष मिश्रा के साथ महिला रिश्तेदार ने किया था यौन शोषण

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पीयूष मिश्रा को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। हाल ही में उनकी ऑटोबायोग्राफिकल नॉवेल 'तु्म्हारी औकात ही क्या है पीयूष मिश्रा' रिलीज हुई। इस किताब में उनके स्ट्रगल से लेकर कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताया गया है। इसी किताब में महिला रिश्तेदार द्वारा उनके साथ गंदी हरकत किए जाने के बारे में भी बताया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आमिर खान को लेकर बदले केआरके के सुर

कमाल राशिद खान यानी केआरके एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में है। अब उन्होंने आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई है। केआरके आमिर की दमदार वापसी का दावा कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।