विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 4 March: तुनिषा शर्मा केस में जीशान को मिली जमानत, बेनी दयाल लाइव कॉन्सर्ट में हुए घायल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 04 Mar 2023 09:52 PM (IST)

आज का दिन बॉलीवुड की खास खबरों के साथ खत्म हुआ। जहां एक ओर तुनिषा शर्मा डेथ केस में एक्टर ...और पढ़ें

Entertainment Top News March 4: Zeeshan gets bail in Tunisha case, Beni Dayal injured in live concert, via social media
Entertainment Top News March 4: Zeeshan gets bail in Tunisha case, Beni Dayal injured in live concert, via social media

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 4 March: सैफ अली खान से लेकर जीशान और कंगना तक आज चर्चा में रहे। जहां सैफ ने पैपराजी के घर में घुसने पर कमेंट किया तो वहीं कंगना रनोट ने विराट-अनुष्का के महाकाल मंदिर में दर्शन करने का वीडियो शेयर करते हुए उसपर रिएक्ट किया है। साथ ही बेनी दयाल लाइव कॉन्सर्ट में घायल हो गए। तो चलिए आज बॉलीवुड की कुछ खास खबरों पर नजर डालते हैं...

तुनिषा शर्मा केस में जीशान को मिली जमानत

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में लीड रोल प्ले कर रहे शीजान को जमानत मिल गई है। एक्टर तुनिषा शर्मा डेथ केस में 69 दिनों से जेल में बंद थे। उन्हें साल 2022 में तुनिषा के सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब 69 दिन जेल में बिताने के बाद जीशान को जमानत मिल चुकी है। साथ ही उन्हें उनका पासपोर्ट भी जमा करने के लिए कहा गया ताकि बिना कोर्ट की परमिशन के वो विदेश की यात्रा न कर सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर बेनी दयाल हुए घायल

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर बेनी दयाल ड्रोन से टकराकर घायल हो गए। दरअसल बेनी लाइव कॉन्सर्ट में परफारमेंस दे रहे थे इस बीच ड्रोन कैमरा उन्हें रिकॉर्ड करते हुए उनसे आ टकराया। इसके बाद बेनी स्टेज पर ही गिर गए। इस हादसे से उन्हें कुछ चोटें आई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बेनी ने फैंस से इस घटना की जानकारी देते हुए अपनी हालत के बारे में बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कंगना रनोट ने विराट-अनुष्का का वीडियो शेयर कर किया रिएक्ट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे विराट-अनुष्का ने भगवान शिव के दर्शन किए। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपना रिएक्शन दिया है। पंगा क्विन कंगना ने इस पोस्ट में विराट और अनुष्का की तारीफ की है, और कहा कि ये पावर कपल न सिर्फ भगवान महाकाल का आशिर्वाद ले रहा है बल्कि ये कपल सनातन धर्म का सम्मान भी करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

सैफ अली खान ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट, पैपराजी पर कार्रवाई को लेकर कही बात

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का उनकी पत्नी करीना कपूर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो करीना के साथ अपने घर में जा रहे थे। इस दौरान सैफ और करीना की पिक्चर्स क्लिक करते हुए लगभग 20 फोटोग्राफर्स उनके घर में घुस आए। ऐसे में गुस्से में सैफ ने फोटोग्राफर्स से यहां तक कह दिया, 'एक काम करिए हमारे बेडरूम में आ जाइए'। अब इस वीडियो पर एक्टर ने रिएक्ट किया है और गार्ड को काम से ना निकालने की बात कहते हुए सवाल किया कि आखिर इन सब की हद कहां तक है? सैफ ने कहा कि वो पैपराजी पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे लेकिन उनका ये व्यवहार गलत है। वो ऐसे घुस रहे थे जैसे ये उनका हक है। ये एकदम लिमिट क्रॉस हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ओटीटी पर रिलीज होगी 'कुत्ते'

विशाल भारद्वाज के बेटे आयुष्मान भारद्वाज की डेब्यू फिल्म 'कुत्ते' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने थिएटर्स पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। शनिवार को नेटफ्लिक्स ने इसका ऐलान किया। 16 मार्च को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।