विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 21 Feb: लाइव शो के दौरान सोनू निगम संग धक्का-मुक्की, द कश्मीर फाइल्स बनी बेस्ट फिल्म...

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 21 Feb 2023 11:09 AM (IST)

Entertainment Top News 21 February सेल्फी लेने के चक्कर में सोनू निगम को लेकर धक्का- मुक्की का मामला सामने आया ...और पढ़ें

Entertainment Top News 21 February, ANI Twitter
Entertainment Top News 21 February, ANI Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 21 Feb: सोनू निगम के साथ बीती रात लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धक्का- मुक्की का मामला सामने आया है। सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ लोगों ने सिंगर को परेशान कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज करा दी है। इसके अलावा दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 को लेकर भी घोषणा कर दी गई है। रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

सोनू निगम संग हुई धक्का-मुक्की

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को लेकर बीती रात धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया है। ये हादसा सिंगर के साथ मुंबई के चेंबूर में हुए लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुआ। खबरों के मुताबिक धक्का मुक्की का आरोप शिवसेना उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर है, जिसके खिलाफ सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज करा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

कंगना रनोट का नेपोटिज्म पर फिर वार

कंगना रनोट एक बार फिर नेपोटिज्म को लेकर आग बबूला हो गई हैं। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से एक लिस्ट जारी की है और साल 2023 के लिए एसएस राजामौली समेत कई सेलेब्स के नाम दिए है। कंगना ने इन्हें असली विनर बताया है और इस बात का भी जिक्र किया कि नेपो माफिया सबका हक छीनने आ गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

तुनिषा शर्मा केस  

टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान ए-काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)  सुसाइड मामले में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और शो के को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) पिछले दो महीनों से पुलिस हिरासत में है। रोजाना इस केस को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई सत्र अदालत में एक्टर ने जमानत याचिका दायर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

द कश्मीर फाइल्स को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

मुंबई में बीती रात दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन किया गया। जहां आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। वहीं, ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म के टाइटल से नवाजा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शहजादा बॉक्स ऑफिस अपडेट

17 फरवरी को रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म शहजादा से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदे थीं, लेकिन ये फिल्म न तो कार्तिक की उम्मीदो पर खरी उतरी और ना ही ऑडियंस की। पहले दिन इस फिल्म ने टोटल 6 करोड़, दूसरे दिन 6.65 करोड़ और तीसरे दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, सोमवार को इस फिल्म पर वर्किंग डे का असर बेहद ही बुरी तरह से देखने को मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर...