विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 24 Sep: परिणीति के संगीत सेरेमनी की सामने आई इनसाइड फोटो, विक्रांत ने शेयर की गुड न्यूज

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 24 Sep 2023 01:57 PM (GMT+05:30)

Entertainment Top 5 News 24 September 2023 बॉलीवुड में इस समय काफी हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Entertainment Top 5 News 24 September 2023
Entertainment Top 5 News 24 September 2023

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top 5 News 24 September 2023: बॉलीवुड के गलियारे में इस समय काफी हलचल देखने को मिल रही है। आज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। कुछ ही देर में राघव बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लेने जाने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने फैंस के साथ बड़ी गुड़ न्यूज शेयर की है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

दूसरे दिन भी नहीं चला 'सुखी' का जादू

बीते शुक्रवार बॉलीवुड के दो स्टार विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। ये दोनों ही फिल्में रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कमाई के मामले में अगर विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की बात करें, तो यह फिल्म अभी तक करोड़ों में कमाई कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' अभी भी 1 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए जद्दोजहद करती दिखाई दे रही है। चलिए जानते हैं रिलीज के दूसरे दिन इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें: Dharmendra on Gadar 2 Success: 'गदर 2' की सक्सेस पर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'

संगीत में थिरके पंजाब सीएम भगवंत मान

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। उदयपुर के लीला पैलेस में इनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान सिंह समेत कई नामी लोग इनकी शादी का हिस्सा बनने के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। आज दोपहर एक बजे से राघव चड्ढा की सेहराबंदी रस्म शुरू हो जाएगी। इसके बाद दोपहर में मेन फंक्शन यानी कि शादी शुरू हो जाएगी। इस बीच प्री-वेडिंग फंक्शन के कुछ वीडियो-फोटो सामने आए हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा

यह साल बी-टाउन के लिए काफी खास है। कुछ स्टार्स जहां शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं और कुछ जल्द ही बनने वाले हैं। इसी लिस्ट में अब टीवी और फिल्म एक्टर विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा कर दी है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका यह बच्चा कब दुनिया में आने वाला है, इस बात की भी जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए विक्रांत में खूबसूरत तस्वीर के साथ एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

संगीत सेरेमनी की सामने आई इनसाइड फोटो

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन दोनों के संगीत सेरेमनी का फंक्शन हुआ था। इस फंक्शन में नवराज हंस ने खूब रंग जमाया। अब परिणीति और राघव के संगीत सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें बाहर आई हैं। इन तस्वीरों को नवराज हंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कपल के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। चलिए आपको दिखाते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीरें। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

न्यू मॉम इलियाना डिक्रूज ने दिखायी बेटे की झलक

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले कई महीनों से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। 'बर्फी' एक्ट्रेस ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। वह कैसा दिखता है, उसकी एक झलक भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को दिखाई। हालांकि, एक्ट्रेस ने बच्चे का पिता कौन है, इस पर खुल कर कभी बात नहीं की। बहरहाल, अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे की एक और झलक फैंस के साथ शेयर की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...