विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहत इंदौरी ने लिखा था Emraan Hashmi की फिल्म का कल्ट गाना, प्यार में धोखे और पछतावे के दर्द को करता है बयां

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:36 PM (IST)

इमरान हाशमी की 22 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का कल्ट सॉन्ग मशहूर उर्दू शायर और लिरिसिस्ट राहत इंदौरी (Rahat Indori ने लिखा था।

राहत इंदौरी ने लिखे थे 22 साल पुराने गाने के लिरिक्स

राहत इंदौरी ने लिखे थे 22 साल पुराने गाने के लिरिक्स

HighLights

  1. राहत इंदौरी ने लिखे थे 22 साल पुराने गाने के लिरिक्स

  2. 2 दशक बाद भी आइकॉनिक है ये गाना 

  3. प्यार में धोखे और पछतावे को करता है बयां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राहत इंदौरी की शायरी के करोड़ों लोग दीवाने हैं लेकिन मशहूर शायर ने बॉलीवुड में भी कई बेहतरीन गानों के लिरिक्स लिखे हैं। उन्होंने एक गाना इमरान हाशमी की फिल्म के लिए भी लिखा था। 22 साल पहले लिखा गया यह कल्ट गीत आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

राहत इंदौरी ने लिखे थे गाने के लिरिक्स

इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म मर्डर (Murder) के गाने 'दिल को हजार बार रोका' (Dil Ko Hazar Bar) के बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे। इस गाने को कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया था जिसमें उनके कैबरे डांस स्टाइल ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

rahat

इस गाने में मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल नजर आए थे। इस कल्ट गाने को अलीशा चिनॉय ने गाया था और अनु मलिक ने इसका संगीत दिया था।

प्यार में धोखे को लेकर चेतावनी देता है गाना

राहत इंदौरी (Rahat Indori) यह गीत प्यार की ऊथल-पुछल भरी प्रकृति (धोखा है प्यार, यार प्यार है धोखा) के बारे में एक चेतावनी के देता है। वहीं कहता है कि दिल हवाओं के झोकों की तरह है, समझने नहीं देता है कि क्या गलत और क्या सही है।

फिल्म की कहानी पर सटीक बैठता है गाना

2004 की बॉलीवुड एरोटिक थ्रिलर 'मर्डर' सिमरन (Mallika Sherawat) की कहानी है, जो बैंकॉक में अपने काम में बहुत व्यस्त रहने वाले पति सुधीर (अश्मित पटेल) के साथ रहती है और एक गृहिणी है।

अपने बिजी हसबैंड द्वारा अनदेखा किए जाने पर, सिमरन अपने कॉलेज के पुराने लवर, सनी (Emraan Hashmi) के संपर्क में आती है और दोनों का अफेयर शुरू हो जाता है। सुधीर को सिमरन के बर्ताव में बदलाव महसूस होता है, जिसके बाद वह एक प्राइवेट डिटेक्टिव को काम पर रखता है और सिमरन की बेवफाई का सच सामने आ जाता है। अब आगे क्या होता है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

लेकिन यह गाना इसी स्थिति को लिरिक्स के जरिए दिखाता है क्योंकि सिमरन अपने एक्स के साथ अपने पति को धोखा दो रही होती है और कहीं ना कहीं उसे इसका पछतावा भी होता है।

rahat (2)

मर्डर के बारे में

'मर्डर' 2004 में रिलीज हुई इरोटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और इसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह 'मर्डर' फिल्म सीरीज की पहली फिल्म है। यह 2002 की अमेरिकी फिल्म 'अनफेथफुल' पर आधारित - जो खुद 1969 की फ्रांसीसी फिल्म 'द अनफेथफुल वाइफ' से प्रेरित थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), अश्मित पटेल और मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।