Move to Jagran APP

Elle Beauty Awards 2019 में अनुष्का शर्मा के लुक ने उड़ाये होश, विराट कोहली ने देखा या नहीं?

Elle Beauty Awards 2019 अनुष्का के करियर की तो 2018 में शाह रुख़ ख़ान के साथ आयी ज़ीरो उनकी आख़िरी फ़िल्म है। इसके बाद अनुष्का पर्दे से दूर हैं लेकिन सुर्खियों से नहीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 05:49 PM (IST)
Elle Beauty Awards 2019 में अनुष्का शर्मा के लुक ने उड़ाये होश, विराट कोहली ने देखा या नहीं?
Elle Beauty Awards 2019 में अनुष्का शर्मा के लुक ने उड़ाये होश, विराट कोहली ने देखा या नहीं?

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई में शनिवार की शाम एले ब्यूटी अवॉर्ड्स के नाम रही। रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने अपनी प्रेज़ेंस दर्ज़ करवाई, जिनमें अनुष्का शर्मा भी शामिल थीं, लेकिन अनुष्का ने अपने हॉट लुक से देखने वालों के होश उड़ा दिये। उन्होंने इस मौक़े के लिए सफेद रंग की One Side Split Gown ड्रेस को चुना था।

loksabha election banner

अनुष्का इस ड्रेस में बेहद हॉट दिख रही थीं। उन्होंने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं, जिन्हें काफ़ी लोगों ने लाइक किया है। कई सेलेब्रिटीज़ ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। ज़रीन ख़ान ने हॉट की इमोजी बनाकर अपनी पसंद ज़ाहिर की है। काजल अग्रवाल ने लिखा है- स्टनिंग। दीपिका पादुकोण, दिया मिर्ज़ा, अदिति राव हैदरी और वाणी कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का की तस्वीरों की तारीफ़ की है। 

बात करें अनुष्का के करियर की तो 2018 में शाह रुख़ ख़ान के साथ आयी ज़ीरो उनकी आख़िरी फ़िल्म है। इसके बाद अनुष्का पर्दे से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों से नहीं। हबी विराट कोहली के साथ अक्सर उनकी बांडिंग तस्वीरों के ज़रिए सामने आती है, साथ ही ख़बरें बनती हैं। 2018 में अनुष्का कुल चार फ़िल्मों में दिखी थीं। ज़ीरो के अलावा अपने प्रोडक्सन की परी, संजय दत्त की बायोपिक संजू और वरुण धवन के साथ सुई धागा में अनुष्का ने रोल निभाये। 

सुई धागा में उनका किरदार एक सादगी भरा था। उन्होंने वरुण की पत्नी का किरदार निभाया था। अनुष्का के अभी कोई फ़िल्म साइन करने की ख़बर नहीं है। बीच-बीच में उनकी प्रेग्नेंसी की अफ़वाहें भी उड़ती रहती हैं, मगर इवेंट्स में अनुष्का की मौजूदगी इन अफ़वाहों को झुठला देती है। 

अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन भी शुरू किया है। उनके होम प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म का नाम एनएच 10 था। इसके बाद फिल्लौरी और परी का उन्होंने निर्माण किया, जिन्हें काफ़ी पसंद किया गया था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.