Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rekha ने इस स्टार किड को होंठों पर गलती से कर लिया था किस, उम्र में 19 साल छोटा है एक्टर

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 02:09 PM (IST)

    Rekha हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो अभिनेत्री हैं जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय बनी रही। आज हम आपको रेखा से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। जब उन्होंने 19 साल छोटे स्टार किड को किस कर लिया था।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का किस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े रोचक किस्सों की अहम जानकारी हम आप तक पहुंचाते हैं। आज चर्चा अभिनेत्री रेखा के एक विवाद किस को लेकर की जा रही है, जब उन्होंने गलती से 19 साल छोटे एक स्टार किड को किस कर लिया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिपलॉक को लेकर रेखा का नाम काफी विवादों में रहा और उनकी आलोचना भी हुई थी। आखिर वो कौन सा एक्टर था और कब की ये घटना रहीं, इसकी पूरी जानकारी हम आइए इस लेख के जरिए आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

    रेखा से हो गई थी बड़ी भूल

    70 से लेकर 80 के दशक तक लगातार सफल फिल्में देने वालीं रेखा की पर्सनल लाइफ किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं रही है। लेकिन आज रेखा के जिस किस के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, वह किसी मूवी का सीन नहीं हकीकत में घटी एक अजीबो-गरीब घटना रही। रेखा एक अवॉर्ड शो में पहुंचती है और वहां उनसे एक बड़ी भूल हो जाती है। 

    ये भी पढ़ें- 24 साल बड़ी Tabu के साथ किसिंग सीन शूट करने पर Ishaan Katter ने दिया रिएक्शन, बताया- कैसा था सेट पर माहौल

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दरअसल जिस स्टार किड के बारे में यहां बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन थे। इस अवॉर्ड शो में जब रेखा और ऋतिक एक दूसरे से मिले, तो अभिवादन करते हुए रेखा ऋतिक को किस करती है, जो उनके होंठों के आस-पास होता है। 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    इस मौके की तस्वीरों और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया था। हालांकि, फोटो के दूसरे एंगल से देखने पर मालूम पड़ता है कि रेखा का किस ऋतिक की चिन पर था। लेकिन ये किसिंग सीन का विवाद रेखा के करियर में काफी चर्चित रहा। 

    रेखा और ऋतिक का रिश्ता अनोखा

    दरअसल रेखा और ऋतिक रोशन कई मूवीज में एक साथ कम कर चुके हैं, जिसमें एक्टर के पिता राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनने वाली कृष फ्रेंचाइजी की फिल्में शामिल हैं। फिल्म कोई मिल गया में रेखा ने ऋतिक की मां का रोल अदा किया था। जबकि कृष में वह उनकी दादी के किरदार में दिखाई दी है। इस तरह से ऑनस्क्रीन मां और दादी बनकर रेखा का ऋतिक के साथ अनोखा रिश्ता है। खबर ये भी है कि कृष 4 में भी रेखा अहम किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं। 

    ये भी पढ़ें- 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को स्टार किड ने होठों पर किया था किस, लिपलॉक सीन पर मच गया था बवाल