Move to Jagran APP

सलमान ख़ान से 'एक विलेन' ने छीनी ईद, 2022 में ईदी देने आएंगे अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम

एक विलेन रिटर्न्स की घोषणा आदित्य रॉय कपूर के साथ की गयी थी। आदित्य ने मोहित के साथ आशिक़ी 2 जैसी सफल फ़िल्म दी थी। मगर क्रिएटिव डिफरेंसेज़ की वजह से आदित्य फ़िल्म से अलग हो गये और अर्जुन कपूर की एंट्री हुई।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 07:06 AM (IST)
सलमान ख़ान से 'एक विलेन' ने छीनी ईद, 2022 में ईदी देने आएंगे अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम
Arjun Kapoor announces Ek Villain Returns Release Date. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोले जाने की अनुमति मिलने के साथ ही धड़ाधड़ फ़िल्मों की रिलीज़ डेट घोषित की जा रही हैं। अब मोहित सूरी निर्देशित एक विलेन रिटर्न्स की रिलीज़ डेट तय हो गयी है। फ़िल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आम तौर पर ईद का त्योहार सलमान ख़ान के साथ जुड़ा है, मगर इस बार ईदी एक विलेन देगा।

loksabha election banner

एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। अर्जुन ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट पोस्टर के साथ शेयर करके लिखा- इस बार ईदी विलेन देगा। तारीख़ आप याद रखना- 8 जुलाई 2022। प्रीक्वल एक विलेन 2014 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स में थे, जबकि रितेश देशमुख ने पहली बार नेगेटिव रोल निभाया था और उनका यह किरदार काफ़ी चर्चित रहा था। फ़िल्म का संगीत भी काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें, एक विलेन रिटर्न्स की घोषणा आदित्य रॉय कपूर के साथ की गयी थी। आदित्य ने मोहित के साथ आशिक़ी 2 जैसी सफल फ़िल्म दी थी। मगर, क्रिएटिव डिफरेंसेज़ की वजह से आदित्य फ़िल्म से अलग हो गये और अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। अर्जुन डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई भूत पुलिस में नज़र आ चुके हैं। अर्जुन की सिनेमाघरों में आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म संदीप और पिंकी फरार है, जो इसी साल महामारी की दूसरी लहर से पहले आयी थी, मगर फ़िल्म फ्लॉप रही। हालांकि, बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद इस फ़िल्म को अच्छे दर्शक मिले थे। इस साल अर्जुन की एक और फ़िल्म सरदार का ग्रैंडसन नेटफ्लिक्स पर आयी थी।

वहीं, जॉन अब्राहम की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म मुंबई सागा है, जो संयोग से संदीप और पिंकी फरार के साथ इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आयी थी। हाल ही में जॉन ने अपनी एक और फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 की रिलीज़ डेट की घोषणा की है, जो 26 नवम्बर है। 2021 में जॉन की यह दूसरी फ़िल्म है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.