विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saiyaara से भी बेहतरीन लव स्टोरी लेकर आ रहे जुनैद और साईं पल्लवी, Ek Din के ट्रेलर ने जगाई फैंस की उम्मीदें

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:08 PM (IST)

आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एकतरफा प्यार पर आधारित एक भावुक प्रेम कहानी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की कमी रही है, लेकिन मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' की 2025 में मिली सफलता ने ये गैप भर दिया। इसके बाद से कई लोगों ने इस शैली में हाथ आजमाना शुरू किया।

अब आमिर खान के बेटे जुनैद (Junaid), साई पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ 'एक दिन' (Ek Din) नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और आमिर खान इसके निर्माता हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ जो एक सैड लव स्टोरी की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें- 'ऐसा मत कर यार...', Arijit Singh के रिटायरमेंट से Aamir Khan को हुआ दुख, आखिरी गाना किया रिकॉर्ड!

क्या है 'एक दिन' की कहानी?

ट्रेलर में जुनैद को ऑफिस का एक आईटी का लड़का दिखाया गया है। साई पल्ल्वी और जुनैद दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं और जुनैद मन ही मन उसको चाहता है लेकिन अपने दिल की बात कभी कह नहीं पाता।

इसके बाद कंपनी को मुनाफा होता है और वो उन्हें रिट्रीट पर जपान ले जाती है जहां से सारी कहानी बदल जाती है। साई पल्लवी का एक्सीडेंट हो जाता है और एक दिन के लिए उसकी याददाशत चली जाती है। डॉक्टर बताती है कि उसे ‘transient global amnesia’ है। अब इस एक दिन को दोनों कैसे गुजारते हैं और कहानी में आगे क्या-क्या होगा ये देखना दिलचस्प लग रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

कुल मिलाकर देखा जाए तो 'एक दिन' एक बहुत ही सॉफ्ट और जेंटल लव स्टोरी है जोकि एक तरफा प्यार की कहानी है। ट्रेलर में जुनैद खुद को एक हारा हुआ आशिक कहकर संबोधित करता है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- 2 शादियां करने वाले Aamir Khan को रोमांटिक फिल्में देखने की नहीं थी अनुमति, बोले- 'मैं रूढ़िवादी परिवार...'