विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऐसा मत कर यार...', Arijit Singh के रिटायरमेंट से Aamir Khan को हुआ दुख, आखिरी गाना किया रिकॉर्ड!

Published: Mon, 23 Feb 2026 01:46 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Feb 2026 01:54 PM (GMT+05:30)

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के रिटायरमेंट को लेकर पहली बार आमिर खन (Aamir Khan) ने रिएक्शन दिया है। सिंगर ने उनकी फिल्म 'एक दिन' में गाना गाया।

अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर आया आमिर खान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर आया आमिर खान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। वह अब नए प्रोजेक्ट्स में काम नहीं करेंगे, लेकिन वह अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं।

रिटायरमेंट से पहले अरिजीत सिंह ने सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) का देशभक्ति गाना 'मातृभूमि' को अपनी आवाज दी थी। अब उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) की आगामी फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया है।

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का गाना

आमिर खान निर्मित फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) के टाइटल ट्रैक में अरिजीत सिंह की आवाज गूंजेगी। उन्होंने गाने को रिकॉर्ड भी कर लिया है। जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर 'एक दिन' टाइटल ट्रैक की रिकॉर्डिंग का BTS वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आमिर खान, अरिजीत की रिटायरमेंट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

Aamir Khan Arijit Sing Song

अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर बोले आमिर खान

वीडियो में आमिर खान, अरिजीत सिंह के पास बैठे हैं और उनसे उनकी रिटायरमेंट को लेकर पूछ रहे हैं। एक्टर ने अरिजीत से कहा, "तो अब आप कोई और प्रोजेक्ट नहीं लेंगे? कभी-कभी आप ब्रेक लेंगे? या अब आप कभी हिंदी फिल्मों में नहीं गाएंगे? ऐसा मत कर यार। हम लोग का क्या होगा भाई?"

यह भी पढ़ें- Ek Din Release Date: साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवील

अरिजीत का गाना सुनकर खोए आमिर

'एक दिन' के टाइटल ट्रैक की रिकॉर्डिंग के बाद आमिर खान, अरिजीत सिंह की आवाज में गाना सुनकर खो जाते हैं। आखिर में वह उन्हें गले लगाते हैं और अरिजीत उनके पैर छूते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

कब रिलीज होगी 'एक दिन' मूवी?

आमिर खान निर्मित 'एक दिन' में उनके बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का टाइटल ट्रैक जल्द ही रिलीज होगा। इसे गाया अरिजीत ने है और कंपोज राम संपत ने किया है। फिल्म की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है।

यह भी पढ़ें- Ek Din Teaser: साई पल्लवी के साथ रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे जुनैद, लिखेंगे प्यार और दर्द की कहानी