विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ed Sheeran ने भीड़ के बीच फैन ने हाथ पकड़ कर किया ये काम, Viral Video ने जीत लिया सबका दिल

Published: Fri, 15 Mar 2024 03:34 PM (IST)

इंग्लिश सॉन्ग राइटर और सिंगर Ed Sheeran इंडिया में इस वक्त अपने हर पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ...और पढ़ें

Ed Sheeran का वीडियो हुआ वायरल / फोटो- Instagram
Ed Sheeran का वीडियो हुआ वायरल / फोटो- Instagram

HighLights

  1. Ed Sheeran ने फैन के साथ किया ये काम
  2. वायरल वीडियो देखकर फैंस ने की जमकर तारीफ
  3. 16 मार्च को होगा एड शीरन का कॉन्सर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) इस वक्त इंडिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए आए हुए हैं। 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में उनका लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इंग्लिश सॉन्ग राइटर और सिंगर एड शीरन का बॉलीवुड सितारों ने भी जोरदार स्वागत किया।

शाह रुख खान ने वाइफ गौरी खान के रेस्टोरेंट में जहां एड शीरन के लिए जहां पार्टी होस्ट की, तो वहीं रकुल प्रीत से लेकर जैकी भगनानी तक सितारों ने जमकर उनके साथ डांस और मस्ती की। अब हाल ही में एड शीरन का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें परफेक्ट सिंगर भीड़ के बीच में भी कुछ ऐसा करते दिखे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

एड शीरन ने अपनी एक फैन के लिए किया ये काम

एड शीरन की जितनी भी वीडियो अब तक सामने आई हैं, उसे देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इंडिया में अपने हर मोमेंट को कितना एन्जॉय कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui का रमजान हुआ मुबारक, सिंगर Ed Sheeran संग हुई मुलाकात तो खुशी से झूम उठे कॉमेडियन

इस वीडियो में एक फैन एड शीरन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन भीड़ और बॉडीगार्ड की वजह से वह सिंगर के पास नहीं जा पा रही थीं। उसी समय एड शीरन ने खुद हाथ में फीमेल फैन को फोन लिया और एंगल बनाकर सेल्फी ली, जिससे फैन के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एड शीरन के जेस्चर ने जीता यूजर्स का दिल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई एड शीरन के फैन के साथ किये गए व्यवहार की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा,"एड शीरन के इस जेस्चर के लिए एक लाइक तो बनता ही है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितना सिंपल है"।

अन्य यूजर ने लिखा, "गाना तो ये अच्छा गाते ही हैं, लेकिन इनके फैन के साथ व्यवहार को देखकर पता लगा कि ये कितने अच्छे इंसान है। उनके वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट बॉक्स में हार्ट वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli के बड़े फैन निकले Ed Sheeran, इस फिल्म को बताया इंडिया की बेस्ट मूवी