विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेडियो-TV पर बैन हुआ वो Cult Song जिसकी लिरिक्स पर मचा था बवाल, गाने को डिलीट करना चाहते थे Dev Anand!

Published: Sat, 23 May 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

54 साल पहले एक गाना बना जिस पर खूब बवाल मचा लेकिन बाद में यही Cult Song बन गया। रिलीज ...और पढ़ें

कल्ट गाने के बोल पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कल्ट गाने के बोल पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में गानों की भूमिका बहुत बड़ी है। कई बार गानों की वजह से ही फिल्में हिट हो जाती हैं और कभी-कभी गाने ही विवाद का कारण बन जाती हैं। 54 साल पहले ऐसा ही हुआ था। 

पांच दशक पहले एक गीत बना, उसे हिप्पी कल्चर के खिलाफ बनाया गया लेकिन उसने ऑडियंस को ऑफेंड कर दिया। गाने पर इतना बवाल मचा कि इसे रेडियो और टीवी पर ही बैन कर दिया गया। जब यह रिलीज भी नहीं हुआ था, तब इसे फिल्म का हीरो और डायरेक्टर डिलीट भी करवाना चाहता था।

गाने पर मचा था बवाल

मगर गाना बाद में कल्ट क्लासिक बन गया। इस गीत को आशा भोसले (Asha Bhosle) ने आवाज दी थी और जो हीरो इसे डिलीट करवाना चाहता था, वो देव आनंद (Dev Anand) थे। हम 1972 में आई फिल्म हरे कृष्णा हरे रामा के गाने दम मारो दम (Dum Maaro Dum) की बात कर रहे हैं। 

िौै

फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था और वही मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में जीनत अमान, मुमताज और प्रेम चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का मकसद एंटी-ड्रग मैसेज देना था। यूं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, लेकिन इसका गाना 'दम मारो दम' पर खूब बवाल मचा।

देव आनंद डिलीट करना चाहते थे गाना

इस गाने के बोल दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे। कहा जाता है कि जब यह गाना देव आनंद के पास गया तो बवाल मचने के डर से वह इसे डिलीट भी करवाना चाहते थे। मगर गाने को आवाज देने वालीं गायिका आशा भोसले ने उन्हें रोक दिया और कहा कि यह हिट होगा। हुआ भी ऐसा ही। हालांकि, रिलीज के बाद गाने पर बवाल मचा।

यह भी पढ़ें- 80 साल पुराना KL Saigal का वो गीत, सुनकर टपक पड़े थे आंसू; अपने ही 'जनाजे' में बजवाना चाहते थे कल्ट सॉन्ग

dum maaro dum

आशा भोसले ने झेली थी आलोचना

गाने को रेडियो पर बैन कर दिया गया। सालों तक दूरदर्शन चैनल पर भी बैन रहा। एक बार रेडिफ को दिए इंटरव्यू में दिवंगत गायिका आशा भोसले ने बताया था कि इस गाने के चलते उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। रेडियो पर तो गाना बैन ही था। अगर फिल्म दूरदर्शन पर आती थी, तब इस गाने को काट दिया जाता था। 

यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना Ramayan का Cult Song, राम-सीता के फेरे के वक्त औरतों ने गाया था गीत; नेत्रहीन गीतकार ने लिखे बोल