यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dostana 2 : जाह्नवी और कार्तिक को मिला ये नया साथी, इस फिल्म से होगा बॉलीवुड में डेब्यू
Lakshya In Dostana 2 Dostana 2 कार्तिक आर्यन और जाहन्वी कपूर के साथ ‘दोस्ताना 2’ में कौन होगा ये सवाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन और जाहन्वी कपूर के साथ ‘दोस्ताना 2’ में कौन होगा ये सवाल सबके दिमाम में कई दिन से चल रहा है। लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि फिल्म में तीसरा एक्टर कौन होगा। करण ने इंस्टाग्राम पर इस नए चेहरे से पर्दा उठा दिया है।
करण ने एक फोटो शेयर की है जिसमें एक नया लड़का नजर आ रहा है। डायरेक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, धर्मा ब्लॉक के नए चेहरे को आप सबसे मिलने वाले के लिए मैं बहुत और उत्साहित हूं। लक्ष्य, फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हम साथ में एक अच्छा रास्ता तय करेंगे। स्वागत करें इस नए चेहरे लक्ष्य का। इन्हें ढेर सारा प्यार और दुआएं दें।
View this post on Instagram
लक्ष्य सोशल मीडिया पर ज्यााद एक्टिव नहीं हैं। अगर उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो उन्होंने अपनी बस दो फोटो शेयर की हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्हें धर्मा प्रोडक्शन को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, इस नई शुरुआत के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे धर्मा परिवार का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। दोस्ताना 2 से शुरुआत करने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का रीमेक है। दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहिम और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर अच्छी छाप छोड़ी थी।
