विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022: प्रियंका चोपड़ा, काजल अग्रवाल, सोनम कपूर व नयनतारा जैसे कलाकारों की बच्चों के संग होगी पहली दिवाली

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 23 Oct 2022 04:55 PM (IST)

Diwali 2022 इस बार की दिवाली कई कलाकारों के लिए खास है। इसके पीछे कारण यह है कि कई कलाकार ...और पढ़ें

Diwali 2022: दिवाली धूमधाम से मनाई जानेवाली है।
Diwali 2022: दिवाली धूमधाम से मनाई जानेवाली है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Diwali 2022: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, सोनम कपूर-आनंद आहूजा, काजल अग्रवाल-गौतम किचलू, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, विग्नेश शिवन-नयनतारा, विन्नी अरोड़ा और धीरज धुपर जैसे कलाकार पहली बार दिवाली अपने बच्चों के साथ मनाने वाले हैं। दरअसल वे सभी लोग पिछले एक वर्ष के भीतर माता व पिता बने हैं। इसके चलते बच्चों के साथ यह उनकी पहली दिवाली होगी जो कि उनके लिए काफी खास होने वाली है। दिवाली सोमवार को पूरे विश्व में मनाई जाएगी। सभी लोगों ने सारी तैयारियां कर ली है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

लिस्ट में पहला नाम सोनम कपूर और आनंद आहूजा का है, जिन्हें अभी हाल ही में अगस्त में बेटा हुआ है। यह उनकी बेटे वायु के साथ पहली दिवाली होगी।

यह भी पढ़ें: Diwali Party 2022: न्यासा देवगन और सुहाना खान ने साथ में की दिवाली पार्टी, वायरल हुईं तस्वीरें

विग्नेश शिवन और नयनतारा

विग्नेश शिवन और नयनतारा दोनों ने 9 जून 2022 को शादी की थी। अब खास बात यह है कि शादी के 4 महीने बाद 9 अक्टूबर 2022 को दोनों को सरोगेसी के माध्यम से ट्विन हुए हैं और यह दोनों की पहली दिवाली साथ बच्चों के साथ होगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: सलमान की गैरमौजूदगी में करण ने संभाला मोर्चा, दिवाली एपिसोड को बनाया खास, दी नसीहत

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी इसी वर्ष माता-पिता बने हैं। भारती ने बेटे लक्ष्य को अप्रैल में जन्म दिया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सरोगेसी के माध्यम से जनवरी में बेटी हुई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू दोनों अप्रैल में माता-पिता बने है। दोनों को बेटा हुआ है। उन्होंने अपने बेटे का नाम नील रखा है।

विन्नी अरोड़ा और धीरज धुपर

विन्नी अरोड़ा और धीरज धुपर दोनों को अगस्त में बेटा हुआ है और उन्हें अपने अपने बेटे का नाम जेन रखा है। इस बीच कई एक्ट्रेस ऐसी भी है, जो अभी प्रेग्नेंट है। उन्हें कभी भी बेबी हो सकता है। इसमें आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है।

बॉलीवुड और टेलीविजन के कलाकार लगातार बॉलीवुड दिवाली पार्टी में भाग लेते नजर आ रहे हैं। दिवाली 2022 कई कलाकारों के लिए खास है क्योंकि पहली बार उनके साथ उनके बच्चे भी होंगे। कई कलाकार पिछले 1 वर्ष में माता-पिता बने हैं। इसके चलते इस बार की दिवाली वे अपने बच्चों के साथ भी मनाएंगे।