Move to Jagran APP

टीवी की इस बहू के हो गए अब 7 मिलियन फॉलोवर्स

टेलीविजन की बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोवर्स।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM (IST)
टीवी की इस बहू के हो गए अब 7 मिलियन फॉलोवर्स
टीवी की इस बहू के हो गए अब 7 मिलियन फॉलोवर्स

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी शो ये हैं मोहब्बते से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर अब 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद दिव्यांका ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। 

loksabha election banner

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अब टीवी की सभी मशहूर बहुओं को पीछे छोड़ 7 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है। जी हां, इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस खुशी को अपने फैंस से बांटने के लिए उन्होंने कुछ देर पहले एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 7 मिलियन वाला केक दिखाई दे रहा है। जाहिर सी बात है कि टीवी की दुनिया के लिए यह बड़ी बात है चूंकि सभी टीवी की बहू दिव्यांका से पीछे हैं। बता दें कि, दिव्यांका ने टीवी के पर्दे से निकलकर सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांका भारत की पहली ऐसी टीवी अभिनेत्री बनी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। टीवी की प्रसिद्ध स्टार मानी जाने वाली श‍िवांगी जोशी, हिना खान, सौम्या टंडन, अनीता हंसादनी टीवी अत्रिनेत्रियां दिव्यांका से सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग के मामले में पीछे हैं। 

यह भी पढ़ें: Box Office पर होने जा रहा है रजनीकांत और सलमान खान का आमना- सामना

 

Thanks for this Huge #7MCake @_k_kanchana. It took two extra helpers to handle it!😍 #BeautyAndTaste #InABox

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

यह भी पढ़ें: Box Office: अक्टूबर का शनिवार शानदार, वरुण धवन ने परोसे इतने करोड़

बताते चलें कि, दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी जुलाई 2016 में की थी। इन दोनों की मुलाकात ये हैं मोहब्बते के से पर हुई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.