Divyanka Tripathi Business: दिव्यांका त्रिपाठी ने शुरू किया नया बिजनेस, इस फील्ड में आजमाएंगी हाथ
Divyanka Tripathi New Business एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टिंग के साथ अब एक और फील्ड में करियर बनाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी स्क्रीन पर खास लोकप्रियता हासिल करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी खास फैन फॉलोइंग बना ली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिव्यांका अक्सर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनके वीडियो को काफी पसंद भी किया जाता है। अपनी वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ नया बिजनेस करने का फैसला किया है।
अब दिव्यांका त्रिपाठी ने भी प्रोडक्शन हाउस खोलने का फैसला किया है और जिसका नाम है 'वन रीजन फिल्म्स'। खास बात ये है कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपने बिजनेस वेंचर को अंजाम दिया है और अपने वीडियो की लोकप्रियता के बारे में यह फैसला लिया है। इन दिनों कपल ने कई वीडियो बनाए हैं और इसके बाद अब यह फैसला लिया है। ऐसे में वह अब अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत प्रॉजेक्ट्स लेकर आएंगी।
बताया जा रहा है कि अपने प्रोडक्शन हाउस से कपल शोज बनाने के प्लान में हैं और सबसे पहले वेब शो पर कपल काम करेगा, जिसके बाद टीवी के भी शोज बनाएंगे। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी हिट है और इससे पहले नच बलिए से उन्होंने खास पहचान बनाई थी। बता दें कि इससे पहले हिना खान ने भी अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम है हीरो। ये हिना और रॉकी के नाम से बना है। टीवी की दुनिया में इससे पहले कई एक्ट्रेसेज प्रोडक्शन में हाथ आजमा चुकी हैं।
When the world is #LivingOnThrowbacks...here's mine. #Scenery I would love to go back to!🙃
बता दें कि हिना खान ने इन दिनों में कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो को काफी पसंद किया गया है। वहीं, कपल लॉकडाउन पीरियड में कुकिंग के साथ अलग अलग तरीकों से टाइम पास कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी अपडेट भी दे रहे हैं।