विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांका का वायरल हो रहा वीडियो देखा क्या, एलियन के साथ किया डांस

By Rahul soniEdited By:
Published: Sun, 18 Mar 2018 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 12:50 PM (IST)

महज सात घंटों में इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

दिव्यांका का वायरल हो रहा वीडियो देखा क्या, एलियन के साथ किया डांस
दिव्यांका का वायरल हो रहा वीडियो देखा क्या, एलियन के साथ किया डांस

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री सफलता का मुकाम हासिल करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभी-अभी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तरफ वो डांस कर रही हैं तो दूसरी तरफ एक कार्टून कैरेक्टर डांस कर रहा है जिसे वे एलियन बता रही हैं।

''ये है मोहब्बते फेम'' अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि, एक तरफ दिव्यांका डांस कर रही हैं तो दूसरी तरफ एक कार्टून कैरेक्टर एलियन। वीडियो देखने पर यह पता चलता है कि, दोनों के डांस स्टेप्स बिल्कुल एक जैसे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका लिखती है कि, लंदन के लिए तैयार थी लेकिन यह एलियन अपने साथ डांस किए बगैर जाने नहीं देगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महज सात घंटों में इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। बता दें कि, दिव्यांका त्रिपाठी ने Dame Tu Cosita चैलेंज को स्वीकार किया है। दुनिया भर में इस एलियन के साथ डांस का ट्रेंड बन रहा है और कई सेलिब्रिटीज इस एलियन के साथ डांस कॉम्पीटिशन करते नजर आ रहे हैं।

 

Was #LondonReady but this alien won't leave until I dance with him!🤷‍♀️ •••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• The dance #DameTuCoSita on musical.ly app is too viral! Download musical.ly app and enjoy the funny #DanceWithAlien @musical.lyindiaofficial #duet with @arnienegrete (made by @divyankatripathi05 with @musical.ly) ♬

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत एक शर्त पर राजनीति में आने को तैयार

बता दें कि, ये है मोहब्बते सीरियल 2013 में शुरू हुआ था जो कि अाज भी चल रहा है। इसमें इशिता का किरदार निभा रही दिव्यांका को काफी पसंद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: कपिल-सुनील विवाद फिर से शुरू, कपिल ने साफ कहा 'बहुत हुआ...अब और नहीं'