Divyanka Tripathi ने अस्पताल में पति Vivek Dahiya संग यूं सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, केक भी काटा
Divyanka Tripathi के पति Vivek Dahiya की जांच में इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस की परेशानी होने की बात सामने आई हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl टीवी की पसंदीदा जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने 8 जुलाई सोमवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाईl इस बार दिव्यांका और विवेक की शादी की सालगिरह किसी रोमांटिक लोकेशन पर नहीं, बल्कि हॉस्पिटल में सेलिब्रेट हुई हैंl
गौरतलब है कि विवेक दहिया अस्पताल में भर्ती हैंl दोनों हाल ही में मकाऊ वेकेशन से लौटे है और लौटने के बाद ही विवेक की तबियत अचानक बिगड़ गई थीl इसके बाद विवेक को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गयाl
विवेक की जांच में इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस की परेशानी होने की बात सामने आई हैl विवेक का अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा हैl शादी के सालगिरह के दिन विवेक के हॉस्पिटल में होने के चलते इस कपल ने अपनी एनिवर्सरी को अस्पताल सेलिब्रेट कर सभी को चौंका दिया हैंl विवेक और दिव्यांका ने इस दिन को एक बार फिर यादगार बना दिया हैंl
दिव्यांका और विवेक ने हॉस्पिटल में ही केक काटकर अपनी अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की हैंl दिव्यांका ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैंl दिव्यांका ने फोटो शेयर कर लिखा हैं,'इस बार की सालगिरह खास हैंl परिवार ने केक लाकर हमें चौंका दियाl मैंने और विवेक ने केक के बजाय हाई-फाइव दिया हैंl'
आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में भव्य शादी की थीl इन दोनों की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थीl
यह भी पढ़ें: Malaika Arora फिर नजर आई ग्लैमरस लुक में लेकिन लोगों ने जमकर किया ट्रोल
विवेक और दिव्यांका डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के पहले एपिसोड को साथ मिलकर होस्ट करने वाले थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से शायद अब विवेक इस एपिसोड का हिस्सा नहीं रहेंगेl