Move to Jagran APP

शादी के बाद देखिए दिव्यांका और विवेक की ये पहली खूबसूरत फोटो

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के बाद की पहली फोटो सामने आई है। दोनों इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 10 Jul 2016 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 04:20 PM (IST)
शादी के बाद देखिए दिव्यांका और विवेक की ये पहली खूबसूरत फोटो

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई को शादी कर ली। शादी की तमाम फोटोज हमने आपके साथ शेयर की। अपनी शादी में दिव्यांका और विवेक दोनों काफी कमाल के लग रहे थे। रविवार को चंडीगढ़ में दोनों की रिसेप्शन पार्टी है। उससे पहले शादी के बाद की दोनों की पहली फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों कमाल के लग रहे हैं।

loksabha election banner

अब क्या होगा दीपिका का, रणवीर को मानने का इस लड़की ने किया दावा

इस फोटो में दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर है। खुले बाल और मांग में सिंदूर लगाए वो परफेक्ट बहू लग रही हैं। वहीं विवेक ने नीले रंग की डाटेड शर्ट पहने हुए है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म का पहला पोस्टर है बेहद दिलचस्प

शादी के दूसरे दिन ही दिव्यांका और विवेक ने भोपाल से चंड़ीगढ़ के लिए उड़ान भरी, जहां दिव्यांका का ससुराल है। रिसेप्शन पार्टी होने के बाद ये जोड़ी मुंबई के लिए रवाना होगी। 14 तारीख को दोनों ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस बात का दोनों ने कोई खुलासा नहीं किया है कि ये हनीमून पर कहां जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.