विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्या खोसला ने यारियां 2 की टीम के साथ सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, एक्टर पर्ल वी पुरी भी आए नजर

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 22 Nov 2022 11:26 PM (IST)

Divya Khosla Kumar दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म यारियां 2 को लेकर छाई हुई हैं । इसी बीच ...और पढ़ें

Divya Khosla, Divya birthday, Pearl V Puri
Divya Khosla, Divya birthday, Pearl V Puri

 नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Khosla Kumar: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने 20 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। दिव्या इन दिनों अपनी फिल्म यारियां 2 को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने यारियां 2 के एक्टर और कुछ टीम साथियों के साथ अपना बर्थडे केक कट किया। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दिव्या खोसला ने पर्ल वी पुरी संग काटा केक

एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने देर शाम जाने माने डायरेक्टर विनय सप्रू और राधिका राव के ऑफिस में छोटा सा बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर व्हाइट एंड ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सप्रू और राव के ऑफिस में सेलिब्रेशन किया। इस दौरान टीवी के जाने माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यारियां 2 में नजर आएंगे पर्ल वी पुरी

साल 2014 में रिलीज हुई यारियां का अब सीक्वल बनने जा रहा है, जिसका एलान बीते दिनों हुआ था। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ यश दासगुप्ता और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार ने बीते दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। दिव्या ने कैप्शन में लिखा था- 'दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना, आपके पास आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में।' इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी नजर आने वाले हैं।

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से किया था डेब्यू

साल 2004 में दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से बॉलीवुड में कदम रखा था।  आखिरी बार फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आई थीं। दिव्या कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

बतौर डायरेक्टर बनाई ये फिल्में

भूषण कुमार से शादी होने के बाद दिव्या कुमार ने सालों तक फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली थी। इसी दौरान उन्होंने फिल्मों के डायरेक्शन में कदम रखा। साल 2014 में वे अपनी पहली डायरेक्ट फिल्म लेकर आई थी जिसका नाम यारियां है।  वहीं साल 2016 में आई उनकी दूसरी फिल्म सनम रे रिलीज हुई। इसके अलावा दिव्या ने रणबीर कपूर की फिल्म रॉय को प्रोड्यूस भी किया था। इसके अलावा दिव्या ने खानदानी शफाखाना, बटला हाउस को भी प्रोड्यूस किया था। 

यह भी पढ़ें- Sara Ali wishes Kartik Birthday: सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को विश किया बर्थडे, लिखा- प्यार-भरा पोस्ट