चौंकाने वाले हैं दिशा पाटनी की बहन के ये वर्कआउट वीडियो, सेना में हैं लेफ्टिनेंट
Disha Patani Sister video एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी उनकी तरह ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिटनेस के आज लाखों दिवाने हैं। उनके फैंस उनके वर्कआउट और फिटनेस की काफी तारीफ करते हैं। दिशा के वर्कआउट वीडियो और जिम फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर आते हैं, जिनके कमेंट में लोग उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं दिशा की बहन खुशबू पाटनी भी फिटनेस फ्रीक हैं।
खुशबू पाटनी अपनी फिटनेस की वजह से काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली खुशबू पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। खुशबू कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो अपने वीडियो से ही काफी फेमस हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में खुशबू पाटनी ने दो वर्कआउट वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें हजारों लोग देख चुके हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ। इस वीडियो को दिशा पाटनी ने भी शेयर किया था और टाइगर श्रॉफ ने भी उस पर कमेंट किया था। बता दें कि खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के पोस्ट पर अपने प्रतिक्रिया देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंन टाइगर श्रॉफ के एक वीडियो पर कमेंट किया था।
क्या करती हैं खुशबू पाटनी
दरअसल, खुशबू कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं है, बल्कि सेना में लेफ्टिनेंट हैं। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू देश की सेवा कर रही हैं। सेना में होने की वजह से उनकी अच्छी फिटनेस तो होना लाजमी है और उसकी वजह है उनका वर्कआउट। दरअसल, खुशबू अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए वर्कआउट पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई भी नजर आती हैं।