Disha Patani Sister Khushboo Patani Video: वायरल है खुशबू पाटनी का वर्कआउट वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट
Disha Patani Sister Khushboo Patani Video दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया पर उनकी बहन खुशबू पाटनी काफी पॉप्युलर हैं और काफी एक्टिव हैं। हाल ही में खुशबू ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि दिशा पाटनी की बहन काफी मुश्किल एक्सरसाइज कर रही हैं। इस वीडियो पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। दिशा ने इस वीडियो पर लिखा है- 'अनरियल'। वहीं टाइगर श्रॉफ ने लिखा है- 'क्या बात है।' अब इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और हजारों लोगों ने इस वीडियो को देख भी लिया है। यह वीडियो वाकई जबरदस्त है और लोग इनके वर्कआउट की तारीफ भी कर रहे हैं।
वहीं दिशा पाटनी ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उनकी तारीफ की है। साथ ही लिखा है- 'इसलिए मैं तुमसे लड़ाई नहीं करती।' यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिशा पाटनी की बहन सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं और उनके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं।
बहन खुशबू की दिशा से शक्ल भी मिलती है और वो उनकी बड़ी बहन हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशबू पाटनी आर्मी में हैं और उनके पिता पुलिस में डीएसपी पोस्ट पर हैं।