Disha Patani: विदेशी मेहमान को इस तरह मुंबई दर्शन करवाती दिखीं दिशा पटानी, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
Disha Patani With K-pop star Jackson Wang हांगकांग के सिंगर और रैपर जैक्सन वांग का इंडिया विजिट के दौरान मुंबई में धूमधाम से स्वागत गया। हाल ही में दिशा पटानी की जैक्सन वांग के साथ मुंबई दर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani With K-pop star Jackson Wang: हांगकांग के मशहूर रैपर और पॉप स्टार सिंगर जैक्सन वांग इंडिया आए हुए हैं। उन्होंने बीते हफ्ते लोलापालूजा इंडिया ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांधा था।
उन्होंने मुंबई विजिट की अपनी कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने जहां के-पॉप स्टार जैक्सन के मुंबई आने पर घर में उनके साथ पार्टी की, तो वही अब दिशा पटानी की जैक्सन वांग के साथ मुंबई दर्शन करते हुए वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
दिशा पटानी ने जैक्सन वांग को करवाया मुंबई दर्शन
के-पॉप और स्टार और सिंगर जैक्सन वांग के साथ दिशा पटानी ने मुंबई दर्शन करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली वीडियो जैक्सन के कॉन्सर्ट का है, जिसे अटेंड करने के लिए दिशा पटानी पहुंची थीं। एक अन्य वीडियो में दिशा पटानी जैक्सन के साथ मुंबई दर्शन के लिए निकली।
इस वीडियो में दिशा व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस में नजर आ रही हैं, तो वहीं जैक्सन वांग लूज पैंट्स और कलरफुल टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जैक्सन और दिशा खुली बग्घी में बैठे हुए मुंबई की स्ट्रीट पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य वीडियो जैक्सन वांग के साथ आई एक बच्ची से भी बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।
Ngl I came to know Disha Patani's existence yesterday. 🫣 And I already love her for showing Jackson around Mumbai. To see him relaxed, carefree and happy is everything to me. pic.twitter.com/btCouZBzI3— Yu ¬~ (@yu_ni852) January 31, 2023
जैक्सन वांग के भी शेयर की वीडियो
दिशा के अलावा उनके साथ मुंबई दर्शन पर निकले के-पॉप स्टार जैक्सन वांग के इस वीडियो को भी एक फैन ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'मुझे कल ही पता चला दिशा पटानी कौन है। वह जिस तरह से जैक्सन को पूरा मुंबई घुमा रही हैं, ये मुझे बेहद पसंद आ रहा है'।
के-पॉप स्टार जैक्सन वांग ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, 'मैं हमेशा से इंडिया आना चाहता था और फाइनली आ गया। आप सभी के साथ ये एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। एयरपोर्ट से निकलने के साथ ही मैंने नए दोस्त बनाए और एक नया कल्चर देखा। ये बहुत ही सम्मान की बात है और मैं बहुत आभारी हूं। उम्मीद करता हूं मुझे दोबारा आने का मौका मिले'।
यह भी पढ़ें: Disha Patani Bikini look: दिशा पाटनी की हॉटनेस देख टाइगर श्रॉफ की मां हुई हैरान, बोल दी ऐसी बात
यह भी पढ़ें: Disha Patani Video: एक बार फिर बोल्ड हुईं दिशा पाटनी, ब्लैक ड्रेस में शेयर किया होश उड़ाने वाला वीडियो