जैकी चैन की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड होंगी लीड रोल में!
दिशा पटानी को हाल में 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से काफी चर्चा मिली है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी थी।
नई दिल्ली (जेएनएन)। जैकी चैन की फिल्म 'कुंग फू योगा' में लीड रोल को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होती दिख रही है। हाल में इस फिल्म का एक प्रोमो आया, जिसमें सिर्फ दिशा ही दिख रही हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी चैन के अपोजिट लीड रोल में दिशा ही दिखेंगी, जो काफी समय से टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के रूप में सुर्खियों में छाई हुई हैं।
दिशा ने दावा भी किया है कि वही फिल्म की हीरोइन हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म का आधिकारिक प्रोमो नहीं है। अब एक संयुक्त भारतीय-चीनी उद्यम के तहत बनने वाली इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- पूनम पांडे ने बताई 'वो' मजबूरी, जिसके कारण करती हैं ऐसी-वैसी हरकतें!
आपको बता दें कि 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन, दिशा, अमायरा के अलावा सोनू सूद भी हैं। अमायरा इससे पहले 'मिस्टर एक्स' और 'इसक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं दिशा को हाल में 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से काफी चर्चा मिली है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी थी।