Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशा पाटनी का Rumoured ब्वॉयफ्रेंड संग वायरल हुआ बाथरूम वीडियो, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया ऐसा कमेंट

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 09:57 AM (IST)

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट किए जाते थे। वहीं दिशा टाइगर की फैमिली के भी काफी करीब रही हैं। वहीं दिशा और टाइगर की बहन कृष्णा की बहन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

    Hero Image
    Photo Credit : Disha Patani Instagram Photos Screenshot

     नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने हॉट एंड बोल्ड बिकिनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। बीते दिनों दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। वहीं अब दिशा अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। टाइगर से ब्रेकअप के बाद दिशा लगातार अलेक्जेंडर के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। वहीं हाल ही में दोनों वेकेशन पर भी गए थे। दोनों की नजदीकियों को देखते हुए लोगों को लग रहा है कि उनके बीच कुछ तो खास है। वहीं अब दिशा और अलेक्जेंडर का एक बाथरूम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशा का रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग बाथरूम वीडियो वायरल

    दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिशा और अलेक्जेंडर बाथरूम में नजर आ रहे हैं। दोनों इस दौरान दोनों बाथरोब में नजर आ रहे हैं और सिर पर भी टॉवल रखा है। दिशा ने अलेक्जेंडर संग ये वीडियो बाथरूम में बनाया है। दोनों एक गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं डांस के दौरान उनके एक्सप्रेशन काफी फनी हैं। इस वीडियो को शेयर कर दिशा ने अजीब सा मुंह वाला इमोजी पोस्ट किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    वीडियो पर टाइगर की बहन ने किया कमेंट

    दिशा पाटनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन हर किसी का ध्यान टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के कमेंट ने खींचा। दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस पर कमेंट करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। वहीं इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब उनके अफेयर की खबरों पर चर्चा और भी तेज हो गई है।