यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लोकतंत्र पर हमला,' The Bengal Files विवाद पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी का फूटा गुस्सा
The Bengal Files Row निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म का नाम द बंगाल फाइल्स है। जिसके ट्रेलर लॉन्च के ...और पढ़ें

HighLights
- विवादों में द बंगाल फाइल्स फिल्म
- पल्लवी जोशी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
- निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) लेकर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही थी। लेकिन फिलहाल रिलीज से पहले उनकी ये मूवी विवादों में आ गई है। हाल ही में कोलकाता में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसे सूबे की पुलिस ने रुकवा दिया था।
इस मामले को लेकर अब विवेक रंजन अग्निहोत्री की पत्नी और द बंगाल फाइल्स एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। क्या है पूरा मामला आइए विस्तार से जानते हैं।
पल्लवी जोशी ने मामले पर किया रिएक्ट
कोलकाता में द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च विवाद को लेकर पल्लवी जोशी ने खुलकर बात की है और अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा है- राज्य सरकार की ये कार्रवाई पूरी तरह से असवैंधानिक है। चूंकि हमारी फिल्म की कहानी बंगाल पर आधारित है तो हमनें अगस्त में इसका ट्रेलर लॉन्च करने का समय चुना। लेकिन सरकार ने हमें चुप करवा दिया। ये केवल मनमाना ही नहीं बल्कि पूर्ण रूप से संविधान के खिलाफ भी है।

फोटो क्रेडिट- एक्स
इसके अलावा इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में द बगांल फाइल्स एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया है- उस दिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह न सिर्फ एक फिल्म पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर भी हमला था। हम लोगों और भारत की आवाज को दबाया गया। मानव जीवन और गरिमा का आभाव जैसे विषय पर हमारी फिल्म बनी है, राज्य सरकार ने इस पर रोक लगाकर हमारे सब्जेक्ट को सही ठहरा दिया है।

फोटो क्रेडिट- एक्स
इस तरह से पल्लवी जोशी ने द बंगाल फाइल्स के इर्द-गिर्द घूमते हुए पूरे विवाद पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है।
कोलकाता में क्या हुआ था
एनडीटीवी खबर के अनुसार कुछ दिन पहले कोलकाता के होटल में द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जिसे सूबे की पुलिस ने आकर रुकवा दिया था। पुलिस के अनुसार डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इसके बाद पूरा मामला गर्मा गया।
