Move to Jagran APP

सोशल मीडिया यूजर ने की बॉम्बे वेलवेट की आलोचना, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी

इस बार कुछ ऐसा हुआ कि अनुराग कश्यप को माफ़ी मांगनी पड़ी। उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर से अपनी फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट को लेकर मांगी माफी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:11 PM (IST)
सोशल मीडिया यूजर ने की बॉम्बे वेलवेट की आलोचना, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी
सोशल मीडिया यूजर ने की बॉम्बे वेलवेट की आलोचना, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। अनुराग कश्यप उन सिनेमाई सेलेब्स में हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इसका उनको फायदा और नुकसान दोनों ही देखने को मिलता है। कभी-कभी वह ट्रोल होते हैं, तो कभी-कभी फैंस तारीफ़ भी करते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि अनुराग कश्यप को माफ़ी मांगनी पड़ी। उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर से अपनी फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' को लेकर माफी मांगी। 

loksabha election banner

क्या है मामला

एक सोशल मीडिया यूजर ने अनुराग कश्यप को टैग करते हुए चार सवालों को जवाब दिए। यूजर ने बताया कि उसने अब तक की सबसे ख़राब फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट देखी। उनसे सबसे ख़राब फूड बॉम्बे वेलवेट देखते वक्त पॉपकार्न खाया। उसने बॉम्बे वेलवेट वाले सिनेमाघर को सबसे ख़राब जगह बताई। इसके बाद उसने बताया कि उसने सबसे ख़राब चीज़ जो खरीदी, वो है बॉम्बे वेलवेट की टिकट। इसके बाद अनुराग कश्यप ने इस यूजर को जवाब दिया। उन्होंने कहा,'हाहाहाहाहा उसे प्यार करो... सॉरी भाई'

अनुराग पहले भी कर चुके ऐसा 

अनुराग कश्यप की फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट को लेकर कई बार ऐसे सवाल उठे हैं। अनुराग इस को लेकर पहले बोल चुके हैं। वह मान चुके हैं कि उन्होंने बॉम्बे वेलवेट में उतना शानदार काम नहीं किया, जितना कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। वह रणबीर कपूर को लेकर भी कह चुके हैं कि उन्होंने रणबीर को फेल किया। 

साल 2015 में आई थी बॉम्बे वेलवेट

साल 2012  में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की सफ़लता के बाद अनुराग कश्यप ने पहली बार बड़े बजट की फ़िल्म बनाई। उन्होंने बड़े स्टार्स और मेगा बजट के साथ साल 2015 में बॉम्बे वेलवेट बनाई। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड रोल में थे। हालांकि, फ़िल्म डायरेक्टर और दर्शक दोनों की ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अनुराग ने करीब 120 करोड़ के बज़ट में फ़िल्म बनाई थी। फ़िल्म ने भारत में 23.67 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्ड वाइड करीब 43 करोड़ का कलेक्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.