विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा हुआ Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim का ये सबसे बड़ा सपना, दिल की बात बयां कर रो पड़ीं एक्ट्रेस

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 02 Oct 2023 03:16 PM (IST)

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim छोटे पर्दे के पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने व्लॉग्स ...और पढ़ें

Dipika-Shoaib ने पूरा किया अपना सपना। Photo- Instagram
Dipika-Shoaib ने पूरा किया अपना सपना। Photo- Instagram

HighLights

  1. दीपिका और शोएब का पूरा हुआ सबसे बड़ा सपना
  2. दीपिका और शोएब ने दिखाया अपने करोड़ों का घर
  3. दीपिका और शोएब के घर के नाम प्लेस से फैंस का है कनेक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Dream House: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। यहीं पर दोनों को इश्क हो गया था और फिर 2018 में शादी करके दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। माता-पिता बनने के बाद कपल का एक सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) 21 जून 2023 को माता-पिता बने थे। कपल ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम रुहान है। तीन महीने बाद 21 सितंबर को कपल ने अपने बच्चे का चेहरा दुनिया को दिखाया है। बतौर पैरेंट्स अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे दीपिका और शोएब ने अब अपनी जिंदगी का एक और सपना पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Abhishek Malhan इस वजह से BB OTT 2 की सक्सेस पार्टी में नहीं हुए थे शामिल, बेबिका धुर्वे ने किया खुलासा

दीपिका-शोएब का पूरा हुआ सपना

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का हमेशा से एक सपना था कि उनका मुंबई में एक शानदार घर हो। फाइनली अब उनका ये सपना पूरा हो गया है। कपल ने मुंबई में अपना आलीशान घर बनवा लिया है, जो लगभग तैयार हो चुका है। दीपिका और शोएब अपने लग्जीरियस घर को लेकर काफी खुश हैं।

दीपिका बताते हुए रो पड़ीं कि शोएब और उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपना ये सपना पूरा किया है। दीपिका ने ये भी बताया कि उनका और शोएब का हमेशा से सपना था कि बड़ा घर हो, ज्यादा स्पेस हो और अच्छा इंटीरियर हो। फाइनली सपना पूरा हुआ। 

दीपिका-शोएब ने अपने घर का रखा ये नाम

दीपिका और शोएब के घर का नाम फैंस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने घर का नाम 'शोएका' (Shoaika) रखा है, जो नाम कपल को फैंस ने दिया है। फैंस उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं। ऐसे में कपल ने अपने घर का नेम प्लेट यही रखा है। इससे साबित होता है कि दीपिका और शोएब अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें- KKK 13: ऐश्वर्या शर्मा को लगा करंट, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस टास्क के दौरान एक्ट्रेस की हालत हुई खराब