विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आत्मा से लेटकर रूम गप्पे लड़ा रही थीं Dimple Kapadia, ट्विंकल ने खोला राज; 36 साल पुराना जयपुर पैलेस का किस्सा

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:58 PM (IST)

ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया से जुड़ा 36 साल पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे अनजाने में उनकी मां रात के अंधेरे में एक आत्मा से गप्पे लड़ा रही थीं। 

36 साल पहले डिंपल कपाड़िया का आत्मा से हुआ था सामना/ फोटो- Instagram

36 साल पहले डिंपल कपाड़िया का आत्मा से हुआ था सामना/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. जब आत्मा से लेटकर रातभर बातें करती रहीं डिंपल कपाड़िया

  2. 36 साल पहले फिल्म के शूट के बाद घटी थी घटना

  3. जयपुर पैलेस से जुड़ा है डिंपल कपाड़िया का ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार फिल्मों के सेट पर ऐसी खौफनाक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था 36 साल पहले अक्षय कुमार की सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ, जब वह अपनी फिल्म की शूटिंग के बाद आराम से लेटी थी, लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना की रूह कांप गई थी। किस फिल्म के सेट से जुड़ा है ये किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

'रात को बेड के बगल में बैठी थी आत्मा'

डिंपल कपाड़िया और आत्मा का एक रूम में बैठकर बातें करने का ये किस्सा किसी और ने नहीं, बल्कि ट्विंकल खन्ना ने ही शेयर किया था। उन्होंने राजमाता पद्मिनी देवी का ट्वर्क इंडिया पोर्टल के लिए इंटरव्यू किया, इस दौरान एक्ट्रेस ने कई किस्से शेयर किये। ट्विंकल खन्ना ने इसी बातचीत में ये भी मां डिंपल कपाड़िया के साथ साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'लेकिन' की शूटिंग के दौरान जयपुर के एक रॉयल पैलेस में घटी इस घटना के बारे में बताया।

ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उन्हें बताया कि उन्होंने जयपुर के रॉयल पैलेस में आत्मा देखी। 'मेला' एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी मां ने 'लेकिन' की शूटिंग खत्म होने के साथ जयपुर के रॉयल पैलेस में ही एक रात रुकने का फैसला लिया था। रात को जब अपने रूम में बेड पर लेटी हुई थीं, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि बिस्तर के किनारे पर कोई औरत बैठी हुई है।"

Screenshot 2026-08-12 225033

डिंपल रात भर आत्मा से कर रही थीं बातें

ट्विंकल खन्ना ने आगे बात करते हुए कहा, "पहले मेरी मां को ऐसा लगा कि कोई नौकरानी या स्टाफ की लड़की होगी और उन्होंने उस औरत से बातें शुरू कर दी। हालांकि, शूटिंग की वजह से थकने के कारण डिंपल करवट लेकर दूसरी तरफ लेट गईं और बातचीत होती रही। अचानक डिंपल कपाड़िया को ये महसूस हुआ कि साथ बैठी औरत की आवाज नहीं आ रही है।"

Twinkle_Dimole_1772954742309_1772954753312

इस खौफनाक किस्से के बारे में शेयर करते हुए ट्विंकल ने आगे बताया, " मेरी मां ने आवाजें बंद होने के बाद पीछे देखा, तो वहां पर कोई भी नहीं था। उस वक्त उनकी की सांसे पूरी तरह से अटक गई और उन्हें ये एहसास हुआ कि वह कोई आम महिला नहीं थी, बल्कि एक आत्मा थी। उसके बाद वह उस पैलेस से निकल गईं। आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'लेकिन' में खुद भी एक आत्मा का किरदार ही अदा किया था।

यह भी पढ़ें- 'मुझे कचरा समझा...', Rajesh Khanna के बर्ताव पर रोने लगी थीं डिंपल कपाड़िया की बहन, जीजा संग किया था डेब्यू

यह भी पढ़ें- 70s की हीरोइन जिसके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन, 16 की उम्र में शादी कर छोड़ दी थी एक्टिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।