विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसों की तंगी की वजह से Border नहीं देख पाए थे Diljit Dosanjh, बोले- मेरे परिवार के हालात…

Published: Sat, 24 Jan 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

बेहतरीन सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh इस वक्त फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आ रहे हैं जो कि 1997 में ...और पढ़ें

पैसे ना होने की वजह फिल्में नहीं देख पाते थे दिलजीत दोसांझ

पैसे ना होने की वजह फिल्में नहीं देख पाते थे दिलजीत दोसांझ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ आजकल बॉर्डर 2 में धूम मचा रहे हैं। एक्टर की एक्टिंग, कॉमेडी टाइमिंग और स्क्रीन पर उनकी इमोशनल साइड की भी खूब तारीफ हो रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जब 1997 में ओरिजिनल बॉर्डर रिलीज हुई थी, तो दिलजीत दोसांझ के पास सनी देओल की फिल्म देखने के पैसे नहीं थे?

उन दिनों को याद कर इमोशनल हुए दिलजीत

हाल ही में एक सोशल मीडिया वीडियो में दिलजीत ने कहा, 'मुझे याद है जब पहली बॉर्डर आई थी, तो मेरे आस-पास बहुत से लोग उसे देखने गए थे, लेकिन मैं नहीं जा पाया क्योंकि मेरे पास उसके लिए पैसे नहीं थे। मेरे परिवार ने भी मुझे इसके लिए पैसे नहीं दिए, लेकिन उनके पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे, तो वे कैसे दे पाते? मैं उस समय सच में फिल्म देखना चाहता था। मुझे क्या पता था कि एक दिन मुझे उस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा'।

diljit dosanjh (3)

यह भी पढ़ें- Border 2 में सनी देओल ने पिता Dharmendra को दिया खास ट्रिब्यूट, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे थिएटर्स

बॉर्डर में क्या है दिलजीत का किरदार?

इसी वीडियो में उन्होंने बॉर्डर 2 में अपने किरदार के बारे में भी बात की जो फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'निर्मल जीत सिंह सेखों जी का किरदार, कितना शानदार किरदार है! अगर आपने उनके बारे में कभी नहीं पढ़ा है, तो कुछ लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन आपको उनके जीवन के बारे में जरूर पढ़ना और समझना चाहिए'।

diljit dosanjh (2)

बॉर्डर 2 के बारे में

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, लेकिन यह ओरिजिनल फिल्म से कहीं ज्यादा बड़े कैनवस पर बनी है। एक पोस्ट पर फोकस करने के बजाय, बॉर्डर 2 में आर्मी, एयर फोर्स और नेवी को एक साथ दिखाया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक जॉइंट ऑपरेशन कैसे होता है। इन सबके सेंटर में सनी देओल का किरदार लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर हैं, जो एक कमांडिंग ऑफिसर, मेंटर और वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे युवा सैनिकों के लिए इमोशनल सपोर्ट हैं।

border  (2)

यह भी पढ़ें- Border 2 ही नहीं, इन 7 कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा को देख भीग जाएंगी पलकें, OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें एन्जॉय