विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dharmendra-मनोज कुमार भी थे जिनकी एक्टिंग के मुरीद, फिर क्यों Dilip Kumar पर लगा था शाहरुख की नकल करने का आरोप! 

Published: Tue, 11 Aug 2026 05:30 PM (IST)

दिलीप कुमार ने नई जनरेशन के कई आउटसाइडर्स एक्टर्स को हिंदी सिनेमा में मार्गदर्शन किया। हालांकि, एक समय ऐसा हुआ, ...और पढ़ें

दिलीप कुमार पर लगा था शाहरुख को कॉपी करने का आरोप/ फोटो- Instagram

दिलीप कुमार पर लगा था शाहरुख को कॉपी करने का आरोप/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई दशकों तक दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा के किंग के रूप में देखा जाता था। उन्होंने अपने क्राफ्ट और स्क्रीन प्रेजेंस से न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि धर्मेंद्र से लेकर शाह रुख खान, मनोज कुमार और उस समय की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बने। उन्होंने अपने पूरे करियर में 50 से कुछ ज्यादा फिल्में की, लेकिन उनकी एक्टिंग का प्रभाव लंबे समय तक रहा।

अपनी मेथड एक्टिंग के लिए मशहूर दिलीप कुमार में वह योग्यता थी कि वह बिना कुछ बोले अपने एक्सप्रेशन से भी लोगों को हंसा और रुला देते थे। शायद दिलीप कुमार ने कभी नहीं सोचा था कि जिस शाह रुख खान को उन्होंने इंस्पायर किया, एक दिन उन्हीं  को कॉपी करने का इल्जाम उनपर लग जाएगा।

पब्लिक दिलीप कुमार को भूल चुकी थी 

डीडी उर्दू को दिए गए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर उमेश मेहरा ने दिलीप कुमार की फाइनल रिलीज फिल्म 'किला' के बारे में सबसे दर्दनाक सच बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस अभिनेता के सामने सारी इंडस्ट्री झुकती थी, उन्हें यंग जनरेशन पहचान भी नहीं रही थी। निर्देशक ने कहा, "उन्होंने 15-17 साल से कोई फिल्म नहीं की थी, लेकिन वह अभिनय करना नहीं भूले थे। हालांकि, जब मैंने उनके साथ काम किया, तो ये महसूस हुआ कि लोग उन्हें भुला चुके हैं। हम इंडस्ट्री के लोगों को पता था कि दिलीप कुमार कौन हैं, लेकिन पब्लिक उन्हें भूल चुकी थी।"

Screenshot 2026-08-11 172508

'शाह रुख खान को कॉपी कर रहे हैं'

निर्देशक उमेश मेहरा ने बातचीत में ये भी बताया कि 'किला' की रिलीज के दौरान जो बात उनके जेहन में रह गई, वह था ऑडियंस का रिएक्शन। निर्देशक ने कहा, "एक ऐसी घटना घटी थी, जो बहुत दुःख देने वाली थी। एक यंग लड़का था, जिसे नहीं पता था कि दिलीप कुमार कौन हैं, वह जब इंटरवल हुआ, तो अपने पापा से बोलता है कि 'वह शाह रुख खान' को कॉपी कर रहे थे। जब ये बात मैंने खुद के कानों से सुनी तो मुझे बहुत ही दुःख हुआ।"

Screenshot 2026-08-11 172626

हालांकि, जिन दिलीप कुमार पर शाह रुख खान को कॉपी करने का आरोप लगा था वह खुद हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग के बहुत बड़े फैन थे। शाह रुख ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था कि जब वह इंडस्ट्री में आए थे तो दिलीप कुमार ने उनके गाल पर थपथपाते हुए कहा था कि मेहनत करना। किंग खान ने बताया था कि प्यार से मारे गए दिलीप कुमार के इस थप्पड़ ने ही उन्हें एक्टिंग में कुछ कर दिखाने की हिम्मत दी।

यह भी पढ़ें- 'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, ताबड़तोड़ एक्शन से सिनेमाघरों में मचाएंगे गदर

यह भी पढ़ें- Raghav Juyal ने Shah rukh Khan की King में विलेन के किरदार पर किया रिएक्ट, बोले- 'झूठ बोल रहे हैं लोग...'