Nora Fatehi ने पेरिस के ओलंपिया में परफॉर्म कर बनाया यह रिकॉर्ड, चार महीने की तैयारी
Nora Fatehi Olympia Performance शो के समापन पर नोरा प्रसिद्ध कलाकार फनेर के साथ भी परफॉर्म किया जिनके साथ उन्होंने दिलबर के अरबी संस्करण को पेश किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिलबर और साक़ी गर्ल नोरा फतेही ने अपने डांस और अदाओं से अपनी अलग पहचान कायम कर ली है। नोरा ने अब पेरिस के ओलंपिया में प्रदर्शन करके नई उपलब्धि हासिल की है। ओलंपिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बॉलीवुड स्टार ने ओलंपिया में परफॉर्म किया हो।
बता दें कि ओलंपिया, पेरिस दशकों से सबसे प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट स्थल है। मैडोना, द बीटल्स, जैनेट जैक्सन, पिंक फ्लोयड, बेयॉन्से, टेलर स्विफ्ट और कई दूसरे प्रतिष्ठित हॉलीवुड कलाकारों ने वहां परफॉर्म किया है। ऐसे में नोरा का बॉलीवुड को रिप्रेजेंट करना अहमियत रखता है।
बताया जाता है कि नोरा अपने चार्टबस्टर गानों दिलबर, साकी-साकी, कमरिया, एक तो कम जिंदगानी और गर्मी पर परफॉर्म किया। बॉलीवुड गानों के अलावा, नोरा ओलंपिया में दर्शकों के लिए अपने पैपी हिट अंतर्राष्ट्रीय नंबर 'पेपेटा' को लाइव गाया। शो के समापन पर, नोरा प्रसिद्ध कलाकार फनेर के साथ भी परफॉर्म किया, जिनके साथ उन्होंने दिलबर के अरबी संस्करण को पेश किया था।
इस कॉन्सर्ट की तैयारी दो अलग-अलग देशों भारत और मोरक्को की टीमों द्वारा की गयी। टीम के सूत्रों के मुताबिक इस कॉन्सर्ट के पीछे नोरा फतेही का आइडिया है। नोरा पिछले चार महीनों से इस कॉन्सर्ट के लिए तैयारी कर रही थीं। नोरा ने कॉन्सर्ट के लिए ड्रेसेज़, मेकअप, लुक और स्टेज सेटअप सब अपनी देखरेख में करवाया। शो 20 फरवरी की रात को आयोजित किया गया।
नोरा के बॉलीवुड करियर पर गौर करें तो उन्होंने हाल में सत्यमेव जयते के आइटम गाने दिलबर से काफ़ी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद बैक टू बैक उन्होंने कई डांस गीतों से अपने फैंस को एंटरटेन किया। इनमें बाटला हाउस का साकी-साकी और एबीसीडी2 का गर्मी गाना भी है। मरजावां में एक तो कम ज़िंदगानी पर नोरा ने ख़ूब दिल धड़काये।
नोरा अब बाग़ी 3 और भुज में नज़र आएंगी। नोरा ने टीवी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई है। उन्होंने बिग बॉस 9 में भाग लिया था। डांस रिएलिटी शोज़ में भी नोरा नज़र आती रही हैं। (Photo- PR)