विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika-Arjun Breakup: दो महीने पहले अलग हो चुके हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर! क्या इस वजह से किया ब्रेकअप?

Published: Fri, 05 Jan 2024 02:04 PM (IST)

Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup बी-टाउन के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले पांच सालों से एक-दूसरे ...और पढ़ें

क्या मलाइका और अर्जुन ने अलग किए रास्ते। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
क्या मलाइका और अर्जुन ने अलग किए रास्ते। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप?
  2. अर्जुन और मलाइका के दो महीने पहले ब्रेकअप की खबर
  3. रिश्ते को एक और चांस देने की फिराक में मलाइका और अर्जुन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup: बी-टाउन के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को पिछले पांच सालों से डेट कर रहे हैं। एक्स हसबैंड अरबाज खान से अलग होने के एक साल बाद ही मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था और तब से दोनों के बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिला है।

12 साल के एज गैप और ट्रोलिंग के बावजूद इन पांच सालों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के बीच का प्यार कभी कम नहीं हुआ। कई बार उनके ब्रेकअप की अफवाह भी उड़ी, मगर दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, इन दिनों एक बार फिर फिल्मी गलियारों में मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

Arjun and Malaika

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी शादी? 2024 में दुल्हनिया बनने पर दिया ये जवाब

क्या मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप?

ब्रेकअप की खबरों के बीच एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन ने दो महीने पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन अब उनके बीच सब ठीक होने की कगार पर है। जूम के मुताबिक, दो महीने पहले मलाइका और अर्जुन के बीच डिफ्रेंसेस इतने बढ़ गए थे कि दोनों ने एक-दूसरे को स्पेस देने का फैसला किया था। 

Malaika Arjun

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। सोर्स का कहना है कि सालों तक एक साथ रहने के बाद अचानक यूं अलग होना और खूबसूरत यादों को भूलना आसान नहीं है और अलग होना किसी चीज का सॉल्यूशन नहीं है। इसलिए उन्होंने फिर से अपने रिश्ते को एक चांस देने का मन बनाया है और वह उसी पर काम कर रहे हैं।

क्या शादी की वजह से अलग हुए अर्जुन और मलाइका?

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शादी की वजह से दोनों के बीच अनबन हुई है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अभी तक मलाइका और अर्जुन ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अगर वाकई उनके बीच अलग होने तक बात पहुंच गई थी और अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने क्या कहा था?

एक्स हसबैंड अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के बारे में बात की थी। 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर मलाइका से फराह खान ने पूछा था कि क्या वह साल 2024 में दोबारा शादी करने का मन बना रही हैं या नहीं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था- 

अगर कोई है तो उससे मैं शादी करूंगी। कोई भी पूछेगा तो मैं शादी कर लूंगी।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से अलग तलाक ले लिया था। 2018 से वह 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- Christmas 2023: मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, ओरी ने शेयर की एक झलक