Move to Jagran APP

दीपिका-प्रियंका की दोस्‍ती में आई दरार, साथ परफॉर्म करने से किया इनकार!

दीपिका पादुकोण ने अपनी 'बाजीराव मस्‍तानी' की को-एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ अपकमिंग बॉलीवुड अवार्ड शो में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:27 AM (IST)
दीपिका-प्रियंका की दोस्‍ती में आई दरार, साथ परफॉर्म करने से किया इनकार!

नई दिल्ली(मिड-डे)। कहा जाता है कि दो एक्ट्रेस कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस मिथ को तोड़ती हुई नजर आई थीं। 'बाजीराव मस्तानी' के सॉन्ग 'पिंगा' में तो दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख सबको हैरत हुई थी। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

loksabha election banner

बॉलीवुड अवार्ड शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऑर्गेनाइजर चाहते थे कि दीपिका और प्रियंका इस शो में एक साथ डांस करते हुए नजर आएं। लेकिन दीपिका की इसमें कोई रूचि नहीं थी। सूत्र ने बताया, 'ऑर्गेनाइजर्स ने दीपिका और प्रियंका से शो में एक साथ परफॉर्म करने के लिए संपर्क किया था। प्रियंका इसके लिए तैयार थीं, लेकिन दीपिका पादुकोण ने ऐसे परफॉर्म करने के लिए इनकार कर दिया।' दरअसल, दीपिका को डर था कि परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका उन पर हावी हो जाएंगी।

सलमान के शो 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट का टेस्ट पेपर हुआ लीक!

एक अन्य सूत्र ने बताया, 'दीपिका और प्रियंका के बीच 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के समय भी रिश्ते इतने अच्छे नहीं थे, जितने दिखाई दे रहे थे। ये एक-दूसरे से बिल्कुल साधारण तरीके से व्यवहार करती थीं। इनके बीच दोस्ती जैसा कुछ नजर नहीं आता था।'

बता दें कि प्रियंका और दीपिका दोनों ही इन दिनों हॉलीवुड में अपना लक आजमा रही हैं। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया है। वहीं दीपिका हॉलीवुड की 'xXx' सीरीज की फिल्म में विन डीजन के अपोजिट नजर आएंगी।

केआरके ने अब विक्रम भट्ट और मीरा चोपड़ा लगाए ये संगीन आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.