विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar The Revenge: रहमान डकैत की छुट्टी, इस एक्टर पर होगा पूरा फोकस, लिखेगा पाकिस्तान का मुकद्दर

Published: Sat, 07 Mar 2026 01:33 PM (GMT+05:30)

'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने आते ही पूरे सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, इस बार आदित्य ...और पढ़ें

धुरंधर 2 का सेंटर ऑफ अट्रेक्शन है यह किरदार/ फोटो - Instagram

धुरंधर 2 का सेंटर ऑफ अट्रेक्शन है यह किरदार/ फोटो - Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया है। जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का शनिवार को मेकर्स ने धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को महज 1 घंटे के अंदर ही 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य धर ने जहां बीते साल 'धुरंधर-पार्ट 1' का पूरा फोकस रहमान डकैत पर रखा था, तो वहीं इस बार लियारी के खतरनाक गैंगस्टर की छुट्टी हो चुकी है। इस बार 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी का पूरा फोकस किस किरदार और एक्टर पर होगा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी में इस एक्टर पर होगा पूरा फोकस

'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में इस बार मेकर्स का पूरा फोकस 'हमजा अली' उर्फ रणवीर सिंह पर होने वाला है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ऑफिसर अजय सान्याल 'धुरंधर' मिशन को अंजाम देते हैं और 'जसकीरत सिंह रंगी' को 'हमजा अली मजारी' बनाकर जासूस के रूप में पाकिस्तान भेजते हैं। अपने मकसद को ध्यान में रखते हुए वह लियारी के गैंगस्टर रहमान डकैत के गिरोह में शामिल होता है और चौधरी असलम के साथ प्लान बनाकर उसी का अंत कर देता है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Trailer : दमदार डायलॉग्स, खतरनाक सस्पेंस... 5 बातें जो धुरंधर 2 देखने के लिए करती हैं मजबूर

 Video Credit- jio studio 

अब सेकंड पार्ट में निर्देशक आदित्य धर ने सबसे ज्यादा फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर ही रखा है, जहां उनकी पास्ट लाइफ और लियारी में रहमान डकैत की जगह लेने की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। ट्रेलर में 3 से 4 चीजें ऐसी हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देंगी। पहले पार्ट में भले ही रणवीर सिंह के कम डायलॉग थे, लेकिन इस बार उन्होंने कई ऐसी लाइनें बोली हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक थिएटर्स में सीटियां बजाना शुरू कर देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक बेहद दमदार डायलॉग है, जिसमें वह कहते हैं, ""पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।"

इन किरदारों का भी बढ़ेगा स्क्रीन टाइम

रणवीर सिंह का किरदार जहां 'धुरंधर: द रिवेंज' का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है, तो वहीं इस बार आर माधवन का भी रोल काफी ज्यादा होने वाला है। इन दोनों के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन का भी सेकंड पार्ट में स्क्रीन टाइम ज्यादा है। खैर, इस ट्रेलर में कई ऐसे पॉइंट्स हैं, जो दर्शकों के अंदर फिल्म देखने की बेसब्री बढ़ाने के लिए काफी हैं।

ranveer singh 1

इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ('टॉक्सिक') से टक्कर लेने वाली थी। हालांकि, रिलीज से कुछ दिन पहले ही 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया, अब यह हिंदी बेल्ट में अकेले ही थिएटर्स पर कब्जा जमाएगी। हिंदी के अलावा 'धुरंधर: द रिवेंज' को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या 19 मार्च से पहले रिलीज हो रही है Dhurandhar 2? मेकर्स की इस स्ट्रेटजी को देख खुली रह जाएंगी आंखें