विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar The Revenge Trailer : दमदार डायलॉग्स, खतरनाक सस्पेंस... 5 बातें जो धुरंधर 2 देखने के लिए करती हैं मजबूर

Published: Sat, 07 Mar 2026 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2026 01:04 PM (IST)

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर 7 मार्च को लॉन्च हुआ, जिसमें रणवीर सिंह का हमजा के रूप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित फिल्म धुरंधर के सीक्वल को धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) नाम दिया गया है। 7 मार्च को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म के दूसरे पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें रणवीर (Ranveer Singh) का ल्यारी पर कब्जा होगा और वो चुन-चुनकर सबसे बदला लेंगे।

इसके अलावा इसमें बड़े साहब से भी पर्दा उठेगा। ट्रेलर के ओपनिंग सीन में IC-814 हाइजैकिंग वाला मामला दिखाया गया है। बाकी दूसरे सीन्स में हमजा के रहमान डकैत को मारने और फिर ल्यारी पर राज करने की कहानी दिखाई गई है। क्या है ट्रेलर की खास बातें और पहले पार्ट से कितना अलग है चलिए जानते हैं।

जसकीरत से हमजा बनने की कहानी

दूसरा पार्ट पूरा ही रणवीर सिंह पर केंद्रित होगा। पहले में जहां ज्यादातर कहानी रहमान डकैत के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं दूसरे पार्ट में रणवीर के बचपन की पूरी कहानी दिखाई जाएगी कैसे वो जसकीरत सिंह रेंगी बनता है, जेल जाता है और फिर अजय सान्याल (आर माधवन) उसे अपने काम के लिए चुनता है और ट्रेनिंग देता है।

Ranveer (32)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 The Revenge Trailer: 'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT

धांसू हैं धुरंधर 2 के डायलॉग्स

फिल्म के डायलॉग भी इस बार काफी बेहतरीन हैं। इनमें से कुछ को सुनकर आपके अंदर का गुस्सा बाहर आने की कोशिश करेगा और हो सकता है पाकित्सान से आपको नफरत ही हो जाए।

  • रो क्यों रहा है लाले, जहां दर्द है वहां मर्द है
  • हिंदू सबसे डरपोक कौम है
  • हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरखान पर रखा था मेजर इकबाल ने, खुदा कसम अब एक और हिंदुस्तानी सिर काटकर मुरीफ के मिनार से लटकाउंगा
  • पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान लिखेगा

Arjun

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक

पहले पार्ट की तरह इस बार भी BGM और गाने पर खास ध्यान दिया गया है। पहले पार्ट में जहां 90s के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस बार आपको पंजाबी गाने आरी आरी आरी, तेरी मेरी इक जिंदड़ी और वारी वरसी खटकिल आंदी जैसे गाने सुनने को मिलेंगे।

यालीना का होगा बड़ा रोल

इसके अलावा इसमें सारा अर्जुन के रोल के रोल को और ज्यादा बड़े लेवल पर दिखाया जाएगा। इस बार उनका रोल गर्लफ्रेंड और बीवी से कुछ आगे बढ़ेगा। एक सीन में वो किसी के ऊपर बंदूक ताने दिखाई जे रही हैं जोकि कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या पता वो रणवीर के खिलाफ खड़ी हो।

Dhurandhar 21

अजय सान्याल के जाल में फंसेगा चौधरी असलम?

एक सीन में आर माधवन किसी से सवाल जवाब करते दिखाई दे रहे हैं जिसका मुंह ढका हुआ है। ये इस बात की ओर इशारा करता है कि शायद असलम अजय सान्याल के जाल में फंस जाएगा ?

Dhurandhar 2

इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि चौधरी असलम का कनेक्शन बड़े साहब से है जो हमजा का अगला टारगेट है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 यह भी पढ़ें- क्या 19 मार्च से पहले रिलीज हो रही है Dhurandhar 2? मेकर्स की इस स्ट्रेटजी को देख खुली रह जाएंगी आंखें