विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 में अपना सीन देखने के लिए तरस रहा है ऑटो ड्राइवर, बोला- 'महीने के 2500 रुपए ही बचते हैं'

Published: Wed, 25 Mar 2026 08:08 PM (IST)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म में काम करने ...और पढ़ें

अब तक फिल्म 'धुरंधर-2' नहीं देख पाया ऑटो चालक/ फोटो- Instagram

अब तक फिल्म 'धुरंधर-2' नहीं देख पाया ऑटो चालक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस के अंदर इतनी ज्यादा एक्साइटमेंट है कि वे अपनी जेब ढीली करने और मूवी की टिकट पर 500 से 2000 रुपए तक खर्च करने से भी नहीं कतरा रहे हैं।

हालांकि, अब 'धुरंधर: द रिवेंज' एक बिल्कुल अलग और इमोशनल कारण से चर्चा में आई है। फिल्म में काम करने वाले एक ऑटो ड्राइवर ने बताया है कि क्लाइमेक्स में उसका एक खास सीन है, लेकिन बहुत ज्यादा महंगी टिकट होने की वजह से वह अभी तक खुद को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाया है।

फैमिली को अपना सीन नहीं दिखा पाया ऑटो ड्राइवर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के आखिरी सीन में नजर आए एक ऑटो ड्राइवर ने खुलासा किया है कि उसने रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी तक थिएटर में नहीं देखी है। उसने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया, "मैं अभी तक यह फिल्म नहीं देख पाया हूं। मूवी की एक टिकट 500 रुपए के आसपास है और अभी यह हाल ही में रिलीज हुई है।"

यह भी पढ़ें- विदेशों में Dhurandhar 2 ने लहराया कामयाबी का परचम, UK में तोड़ा 6 फिल्मों का रिकॉर्ड

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mintu dhotian (@amar.gill.12139862)

जब ऑटो रिक्शा ड्राइवर से यह पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने 'धुरंधर 2' में उनका सीन देखने के लिए जिद की? तो रिक्शा चालक ने जवाब देते हुए कहा, "हां, उन्होंने कहा था, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि हम पांच लोग हैं और टिकट का कुल खर्च 2,500 रुपए आएगा। इतना पैसा तो हम पूरे महीने में सेव कर पाते हैं। इसलिए मैं उन्हें नहीं ले जा पाया। मैंने उन्हें बोला है कि हम थोड़े दिन बाद यह फिल्म देख लेंगे।"

'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स सीन में नजर आया था ड्राइवर

आपको बता दें कि यह ऑटो चालक रणवीर सिंह के साथ क्लाइमेक्स सीन में नजर आया था। यह वह सीन था जब 'जसकीरत सिंह रंगी' अपने इलाके में लौटता है और दूर से अपनी फैमिली को देखकर इमोशनल हो जाता है, हालांकि वह अपने घर के अंदर नहीं जाता।

dhurandhar the revenge  (5)

'धुरंधर 2' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने इंडिया में अब तक नेट 575.72 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह मूवी 937.49 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Ranveer और Ranbir... कौन है बेहतर? 'Dhurandhar 2' के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ चुकी है जंग