विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer और Ranbir... कौन है बेहतर? 'Dhurandhar 2' के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ चुकी है जंग

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ चुकी है। यूजर्स ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर शुरू हुई रणबीर-रणवीर की तुलना/ फोटो- INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर शुरू हुई रणबीर-रणवीर की तुलना/ फोटो- INSTAGRAM

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। रणबीर कपूर ने जहां 2023 में 'एनिमल' जैसी फिल्म देकर फैंस को हैरान किया था, तो वहीं अब रणवीर सिंह ने 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर बॉक्स ऑफिस पर प्रलय ला दी है।

अब हाल ही में सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच यह जंग छिड़ चुकी है कि दोनों में से कौन सा एक्टर ज्यादा बेहतरीन है। ऑडियंस ने रणबीर और रणवीर में से किसको बताया इस दौर का बेस्ट एक्टर, आइए नीचे पढ़ते हैं पूरी डिटेल्स:

दर्शकों ने इस एक्टर को बताया सबसे बेस्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को हमेशा से एक वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। यहां तक कि कई सितारों ने भी यही माना है कि रणबीर किसी की भी बायोपिक के लिए बेस्ट च्वाइस हैं। हालांकि, 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद फैंस का यह नजरिया बदल चुका है और उन्हें लगता है कि रणवीर सिंह जिस तरह से किरदार में ढलते हैं और उसे जीते हैं, वह कोई और नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया 'प्रोपेगेंडा' और 'खतरनाक'!

सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग में एक यूजर ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, "रणबीर इस बात से कभी भी सहमत नहीं होंगे, लेकिन रणवीर सिंह उन्हें ऑनस्क्रीन अपनी परफॉर्मेंस से आसानी से खा सकते हैं।"

रणबीर

दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर हर मूवी में एक एक्टर की तरह रोल प्ले करते हैं और रणवीर सिंह कैरेक्टर के अंदर घुस जाते हैं। वह हमजा हो या फिर अल्लाउद्दीन खिलजी, कपिल देव, बिट्टू, कबीर मेहरा या बाजीराव... हर किरदार में वह बिल्कुल अलग  लगे हैं।"

ranveer 11

एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह ने जिस तरह से धुरंधर में काम किया है, वह साबित करता है कि वह इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर हैं।"

RANVEER 1111

रणवीर सिंह को बताया इंडियन सिनेमा का 'GOAT'

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफों के पुल बांधते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह इस वक्त इंडियन सिनेमा का GOAT (Greatest of All Time) है। रणबीर भी ओके-ओके है, लेकिन रणवीर सिंह ज्यादा वर्सेटाइल है।"

RANVEER 2

दूसरे फैन ने लिखा, "रणवीर सिंह का 'बीस्ट मोड' ऑन है। जसकीरत/हमजा उनका बेस्ट कैरेक्टर है। उन्होंने रणबीर और रणवीर की तुलना के इस डिबेट को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।"

ran

एक अन्य फैन ने लिखा, "मैं ऐसा सोचती थी कि रणबीर कपूर फैमिली से हैं, तो वह आगे होंगे, लेकिन रणवीर सिंह उनसे बहुत आगे हैं। मैं खुश हूं कि लोग एक बेहतरीन 'आउटसाइडर' एक्टर को सराह रहे हैं।"

RANVEER 1111

एक और यूजर ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, "मैं रणबीर कपूर की फैन हूं। मैं अपने कई पुराने पोस्ट दिखा सकती हूं, लेकिन रणवीर सिंह बहुत आगे निकल गए हैं। जसकीरत सिंह रंगी का किरदार एक ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस है। रणवीर सिंह असली किंग हैं और मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है।"

RANVEER SINGH 11

रणबीर और रणवीर: किसने दी हैं ज्यादा हिट्स?

रणवीर को तो फैंस ने इस जनरेशन का बेस्ट एक्टर घोषित कर दिया है, लेकिन दोनों एक्टर्स में से किसने बॉलीवुड में ज्यादा हिट्स दी हैं, आइए यह भी जान लेते हैं। रणबीर कपूर का इंडस्ट्री में लगभग 18 साल का करियर है, तो वहीं रणवीर सिंह को बॉलीवुड में आए हुए करीब 15 साल हुए हैं।

रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस:

  • 18 साल के करियर में रणबीर कपूर की कुल 9 फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
  • हालांकि, इनमें से सिर्फ 'एनिमल', 'संजू' और 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' ऐसी हैं, जो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पाई हैं। रणबीर कपूर ने लगभग 21 मुख्य फिल्मों में काम किया है।
  • अपने करियर में रणबीर ने लगभग 15 सफल फिल्में दी हैं। इनमें एनिमल, संजू, ये जवानी है दीवानी, बर्फी, राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी सुपरहिट रही हैं।
  • इसके अलावा ऐ दिल है मुश्किल, ब्रह्मास्त्र पार्ट 1, रॉकस्टार, तू झूठी मैं मक्कार, वेकअप सिड, और बचना ए हसीनो उनके करियर की एवरेज फिल्में हैं।
  • रणबीर की फ्लॉप फिल्मों में सांवरिया, जग्गा जासूस, शमशेरा, बॉम्बे वेलवेट, अनजाना-अनजानी, रॉय और तमाशा शामिल हैं।

रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस:

  • रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' के साथ करियर में कुल 10 ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 'धुरंधर 2' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
  • हालांकि, रणबीर के मुकाबले रणवीर की अधिक फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में धुरंधर 2, धुरंधर (पार्ट 1), पद्मावत और सिंबा शामिल हैं।
  • रणवीर सिंह ने 15 साल के करियर में लगभग 12 हिट फिल्में दी हैं, जिनमें धुरंधर 2, धुरंधर, पद्मावत, सिंबा, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला राम-लीला, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, और बैंड बाजा बारात जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
  • रणवीर ने अपने करियर में करीब 20 मुख्य फिल्में की हैं, जिनमें उनकी सुपरफ्लॉप फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस रही हैं। इसके अलावा 83, दिल धड़कने दो और लेडीज वर्सेज रिकी बहल एवरेज रही हैं।

'धुरंधर' ने बदली रणवीर की किस्मत

'धुरंधर: द रिवेंज' रणवीर सिंह के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज छह दिन ही हुए हैं और मूवी वर्ल्डवाइड रणबीर कपूर की 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह के लिए फैंस में न सिर्फ दीवानगी बढ़ी है, बल्कि दर्शकों ने उन्हें 'इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर' के सम्मान से भी नवाजा है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की वजह से टूटा 'कनाडा' के थिएटर का 20 साल पुराना नियम? फैन ने लिखा- 'हम यकीन नहीं कर सकते...'