विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Dhurandhar 2' ने बदली 'मराठा मंदिर' की परंपरा, 24 घंटे चलेंगे शो; 29 साल बाद रणवीर सिंह ने छीनी 'राज-सिमरन' की जगह!

Published: Tue, 17 Mar 2026 04:00 PM (IST)

'धुरंधर: द रिवेंज' ने 29 सालों के बाद मुंबई के फेमस थिएटर मराठा मंदिर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' ने छीना DDLJ का स्लॉट टाइम/ फोटो- Instagram

'धुरंधर 2' ने छीना DDLJ का स्लॉट टाइम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब बस 48 घंटे बचे हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार चल रही है। दुनियाभर में 10 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ ही यह रिलीज से पहले इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी प्रीमियर वाली फिल्म बन चुकी है।

इस फिल्म के क्रेज और फैंस की हाई डिमांड को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने इसके लेट नाइट शोज भी ओपन कर दिए हैं। यही नहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से मुंबई के मशहूर 'मराठा मंदिर' थिएटर ने भी अपनी सालों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।

'मराठा मंदिर' ने बदल डाला DDLJ का टाइम

यह तो हम सभी जानते हैं कि पिछले 29 सालों से मुंबई के मराठा मंदिर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) लगी हुई है। शाहरुख खान और काजोल की इस आइकॉनिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया हुआ है। हर दिन मुंबई के भायखला में मौजूद 'मराठा मंदिर' थिएटर में सुबह 11:30 बजे का स्लॉट DDLJ की स्क्रीनिंग के लिए फिक्स रहता था और दर्शक सालों बाद भी यह फिल्म देख रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Collection: रिलीज से पहले ही सुनामी लेकर आया 'धुरंधर', एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा

हालांकि, अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' के लंबे रनटाइम (Long Runtime) को देखते हुए मेकर्स ने DDLJ को सुबह के पहले स्लॉट में शिफ्ट कर दिया है।

dhurandhar-ddlj in maratha mandir  (3)

24 घंटे सिनेमाघरों में रहेगा 'धुरंधर 2' का कब्जा

फैंस के बीच रणवीर सिंह की इस मूवी को लेकर जिस तरह की दीवानगी है, उसे देखते हुए फिल्म को सिनेमाघरों में 24 घंटे चलाया जा रहा है। 'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 52 मिनट का है और ऐड व ट्रेलर्स के साथ एक शो लगभग 4 घंटे 40 मिनट का समय लेता है। ऐसे में एक स्क्रीन पर एक दिन में फिल्म के सिर्फ 4 शोज होना ही मुमकिन है।

dhurandhar the revenge advance booking collection

मुंबई और ठाणे में पीवीआर चकाला और मूवीमैक्स सायन जैसे कई बड़े थिएटर्स में रात 1:50 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक शोज चल रहे हैं। वेस्टर्न और साउथ इंडिया में भी फिल्म के लेट नाइट तक शोज चलेंगे और दर्शकों को 24 घंटे सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'तुझे पाकिस्तान आकर मारेंगे...' Dhurandhar में आतंकवादी बने विवेक सिन्हा को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां