Dhurandhar The Revenge Collection: रिलीज से पहले ही सुनामी लेकर आया 'धुरंधर', एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा
'धुरंधर: द रिवेंज' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पेड प्रीव्यू के बाद 19 मार्च के शो के लिए रणवीर ...और पढ़ें

'धुरंधर द रिवेंज' एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज से पहले ही 'धुआंधार' कमाई कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की पेड प्रीव्यू टिकट बिक्री बहुत पहले से ही शुरू हो गई थी, लेकिन 19 मार्च 2026 के शो के लिए एडवांस बुकिंग 4 दिन पहले शुरू हुई थी।
4 दिन में ही 'धुरंधर-2' ने एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। पेड प्रीव्यू की तरह ही फिल्म की फर्स्ट डे के लिए धड़ाधड़ टिकट बिक्री हो रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी का एडवांस बुकिंग कलेक्शन अभी तक कितना पहुंचा है, नीचे देखें डिटेल्स:
19 मार्च के शो की अब तक बिकी इतनी टिकटें
14 मार्च 2026 को जियो स्टूडियों ने भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग ओपन होने की ऑफिशियल जानकारी शेयर की थी। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 4 दिनों के अंदर ही रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म की 6 लाख से अधिक टिकट सोल्ड आउट हो चुकी है, जिससे अभी तक फिल्म की ब्लॉक सीट्स के साथ कुल कमाई 29.35 करोड़ तक हुई है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए दर्शकों की दीवानगी को देखते हुए फिल्म को कुल 15 हजार शोज मिले हैं।
यह भी पढ़ें- 3 घंटे 52 मिनट तक थर्रा उठेंगे थिएटर्स, रिलीज से पहले चेक कर लें Dhurandhar The Revenge की इनसाइड डिटेल्स

वहीं अगर मूवी के 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के कलेक्शन की बात की जाए, तो 'धुरंधर 2' के एक दिन पहले फैंस के लिए होने वाले शो के लिए बिकी टिकटों से 40.70 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है।
वर्ल्डवाइड भी 'धुरंधर: द रिवेंज' का जबरदस्त क्रेज
भारतीय फैंस के अंदर तो फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त क्रेज है ही, लेकिन विदेशी ऑडियंस के अंदर स्पाई थ्रिलर फिल्म को देखने की कितनी ज्यादा दीवानगी है, इस बात का अंदाजा आप इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लगा सकते हैं। 'धुरंधर- द रिवेंज' की वर्ल्डवाइड प्री-सेल बुकिंग में अभी तक 65 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है।

अगर तीनों कमाई को जोड़ा जाए, तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही 135 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को ईद के मौके पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है।
