'देख मैं बॉलीवुड जाके आया...', मां की कब्र पर लेट गया था Dhurandhar सिंगर; आखिरी इच्छा पूरी न कर पाने का मलाल
धुरंधर के एक गाने से फेमस हुए सिंगर ने हाल ही में अपने माता-पिता को खोने का दर्द शेयर किया। ...और पढ़ें

धुरंधर सिंगर का मां को खोने का छलका दर्द/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
बॉलीवुड के सुपरस्टार से मिलना चाहती थीं सिंगर की मां
धुरंधर की सफलता के बाद पहले मां की कब्र पर गए सिंगर
अपने दोनों पैरेंट को खो चुके हैं बॉलीवुड सिंगर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। धुरधंर (Dhurandhar) साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म की कहानी तो लोगों को बेहद पसंद आई ही थी, लेकिन इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए। खास तौर पर 'हद से गुजरते' हैं गाने ने तो टॉप चार्ट्स में अपनी जगह बनाई थी। इस लोकप्रिय गाने को खान साहब ने आवाज दी थी।
धुरंधर से बॉलीवुड में बड़ी सफलता पाने वाले खान साहब हाल ही में अपनी मां को याद कर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने अपनी सफलता पर बात करते हुए मां की उस आखिरी ख्वाहिश के बारे में भी बताया, जिसे पूरा न कर पाने का उन्हें मलाल है।
धुरंधर की सफलता के बाद मां की कब्र पर गए थे सिंगर
खान साहब ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खास बातचीत करते हुए हाल ही में बताया कि सक्सेस उन लोगों के बिना अधूरी लगती हैं, जो आपको हमेशा सपोर्ट करते आए हैं। उन्होंने कहा, "जब धुरंधर के बाद मुझे लोग पहचानने लगे तो मैं अपनी अम्मी की कब्र पर ऐसे लेट गया जाके और मैंने बोला देख मैं बॉलीवुड जाकर आया हूं।"
खान साहब ने बातचीत में ये भी बताया कि उनकी अम्मी को हमेशा से ये यकीन था कि सिंगर के अंदर टैलेंट है और उन्हें बॉलीवुड में जाना चाहिए। सिंगर बोले, "वो मुझसे हमेशा से यही कहती थी कि तू जाता क्यों नहीं है बॉलीवुड में। उन्होंने हमेशा सिंगिग की दुनिया में आने के लिए मुझे प्रेरित किया।

सुपरस्टार से मिलने की अम्मी की थी इच्छा
खान साहब मां के बारे में बात करते-करते काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने बताया कि उनकी मां एक बार सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से मिलना चाहती थीं। सिंगर ने कहा, "सलमान भाई की फैन थीं अम्मी। वो मुझसे कहती थी कि मुझे सलमान खान से मिला दे। उस टाइम पर मैं उनसे कहता था कि अम्मी पहले मैं तो मिल लूं।"

उन्होंने इतना पैसा होने के बाद माता-पिता की गैर मौजूदगी के दर्द को बयां किया। सिंगर खान साहब ने कहा, "जब पैसा नहीं था तब मां-बाप थे। पैसा है और अब मां बाप नहीं हैं। ये चीजें मैं बहुत ज्यादा मिस करता हूं। मां-बाप के बिना रहना बहुत ही मुश्किल होता है।" खान साहब ने बातचीत खत्म करते हुए ये बताया कि उनके सपनो को पंख उनके माता-पिता की वजह से ही मिले थे, लेकिन आज उन्हें हर पल उनकी कमी महसूस होती है।
