विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटे सिर से खेला फुटबॉल, दहला 'उजैर बलोच' का दिल; Dhurandhar 2 की शूटिंग के वक्त डर गए थे दानिश पंडोर

Published: Thu, 26 Mar 2026 12:18 PM (IST)

धुरंधर 2 में उजैर बलोच की भूमिका निभाने वाले दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

धुरंधर 2 को लेकर दानिश पंडोर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

धुरंधर 2 को लेकर दानिश पंडोर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 में आदित्य धर ने एक से बढ़कर खतरनाक एक्शन सीक्वेंस रखे, जिनकी कड़ी असली कहानियों से भी जुड़ी हुई थी। फिल्म में उजैर बलोच का कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलने वाला सीन डराने वाला था।

धुरंधर 2 में दिखाया गया था कि उजैर बलोच अरशद पप्पू का सिर काट देता है और कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलता है। कहा जाता है कि असली उजैर बलोच भी ऐसा ही करता था। खैर, ऑन-स्क्रीन उजैर बलोच यानी दानिश पंडोर (Danish Pandor) के लिए यह सीन फिल्माना आसान नहीं था।

असली घटना से इंस्पायर्ड था सीन

उजैर बलोच उर्फ दानिश पंडोर ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया है कि जब वह यह सीन फिल्मा रहे थे, तब वह बहुत डर गए थे। Ent Live के साथ बातचीत में दानिश पंडोर ने खतरनाक सीन की शूटिंग को लेकर कहा, "वह घटना असल जिंदगी में सचमुच हुई थी। जब मैंने पहली बार इसके बारे में पढ़ा तो मैं बहुत डर गया था। इसके बारे में पढ़ते हुए भी मुझे हैरानी हुई कि कोई ऐसा काम कैसे कर सकता है।"

Danish Pandor

सीन शूटिंग के वक्त डर गए थे दानिश

दानिश पंडोर ने आगे कहा, "लेकिन एक एक्टर में एक खास काबिलियत होती है, जब वे किसी किरदार पर काम करते हैं, तो वे खुद को पूरी तरह से उसमें ढाल लेते हैं। जैसे-जैसे आप किरदार के बारे में पढ़ते जाते हैं, आप यह समझने लगते हैं कि वह कैसा बर्ताव करेगा और आप कुछ क्रिएटिव आजादी भी ले सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का गाना सुनकर रोने लगे Ranveer Singh, प्रीति जिंटा के भी छलक गए आंसू

एक्साइटेड भी थे दानिश पंडोर

दानिश पंडोर डरे भी थे, लेकिन सीन की शूटिंग के लिए एक्साइटेड भी थे। उन्होंने कहा, "जब मैंने वह सीन पढ़ा तो मैं उसे करने के लिए सचमुच बहुत एक्साइटेड था। हर एक्टर की यह चाहत होती है कि वह फिल्म के कुछ खास सीन करे। ऐसे सीन जिनके बारे में वह लगातार सोचता रहता है और यह सोचता है कि वह उन्हें कैसे करेगा। इसमें घबराहट होती है, काफी आशंकाएं होती हैं और साथ ही जिज्ञासा भी।"

यह भी पढ़ें- 'जान-बूझकर की गई गलतबयानी...', Dhurandhar 2 के विवाद पर भड़के आदित्य धर, रणवीर के सीन पर मचा है बवाल